Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 November 2021: तीर्थयात्रा के योग हैं, किसी मित्र के मिलने का संयोग है

मेष –

ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, कि इनसे आपको मन अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इस समय व्यवसायिक स्थल पर किए गए सुधार बेहतरीन साबित होंगे और उनका फायदा भी आपको मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।जिसका असर घर परिवार की सुख शांति को भी बनाए रखेगा। अत्याधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। व्यक्तिगत कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन समय निकालकर आप मेहनत से अपने रुके हुए काम पूरे करने में समर्थ रहेंगे। समय के अभाव के कारण परिवार जनों के साथ उचित समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। ज्यादातर काम समय पर हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी तथा अपने प्रिय जनों और पारिवारिक लोगों की परवाह करना आप के मान सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से कुछ पुराने खराब संबंधों में सुधार आएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगे। इस वक्त किसी योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

मित्रों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगी। जॉब और बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा और कामों में कुछ समस्याएं भी रहेंगी, लेकिन सूझबूझ से इनका निवारण हो जाएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद अनुबंध होंगे होंगे। वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों से दूरियां ही बना कर रखें। अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें। वरना इनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है।प्रयासरत आर्थिक मामलों मैं जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। आय और व्यय में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। वरना आर्थिक स्थिति संबंधी कुछ समस्याएं बन सकती हैं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न कोशिश भी करेंगे। बिजनेस में लेन-देन संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें। कागजी कार्यवाही में किसी भी तरह का धोखा होने की आशंका लग रही है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है। मौसम के अनुरूप अपने दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी । जिसकी वजह से सभी पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आज बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है परंतु आप अपनी सूझ बूझ द्वारा उसे हल करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बना कर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

इस समय की ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। कोई भी व्यवस्था एक निर्णय लेते वक्त किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। क्योंकि एक गलत फैसला आपके फायदे को नुकसान में तब्दील कर सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

आज समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रभावित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। घर में अनचाहे लोगों के आगमन से ना खुश रहेंगे।आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें ,लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक गतिविधियों में रुकावटें आने से चिंता रहेगी। मनोबल बनाए रखें। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना और उन पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के नजदीक ले जाएगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रहे सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। युवाओं को करियर संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का समय आ गया है। हालांकि व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियों का दौर रहेगा। परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेंगी। आपके प्रयासों द्वारा व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपके काम करने का जुनून महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करवाएगा। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विचारों को सकारात्मक बना कर रखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपकी मनो स्थिति पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट