Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 3 December 2021: किसी मित्र से मुलाकात होगी, कोई पुरानी समस्या हल होगी

मेष –

आप काफी समय से जिस कार्य को करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। बिजनेस में उपलब्धियां सामने आएंगी और उसमें उचित सफलता मिलेगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में उपलब्धियां सामने आएंगी और उसमें उचित सफलता मिलेगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे तथा आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का तुरंत अभ्यास करें,आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। संबंधियों के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। बिजनेस में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आमदनी पहले से बेहतर होगी। चापलूस करने वालों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। किसी महिला मित्र की वजह से आप संकट में पड़ सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें। डाइजेशन संबंधी समस्या से परेशान रहेंगे।कहीं भी पानी का इस्तेमाल करते समय उसकी शुद्धि का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा तथा लोगों के साथ मेल मिलाप खुशी देगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में किसी दोस्त की मदद से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। काम समय पर पूरे होते जाएंगे। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। आमोद प्रमोद तथा सामाजिक गतिविधियों में भी उत्तम समय व्यतीत होगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग में जाने का अवसर मिल सकता है। पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। नजला जुखाम आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आज दिन बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। किसी भी तरह के कानूनी मसले पर किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करें, आपको अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा। व्यवसायिक नजरिये से समय सामान्य रहेगा। कारोबार में लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। सफलता जरूर मिलेगी। घर पर उचित समय ना दे पाने के कारण के कारण हल्की-फुल्की पारिवारिक मतभेद रह सकते हैं। परंतु परिस्थितियां जल्दी संभल जाएंगी। प्रेम प्रसंगों में समय नष्ट ना करें। तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा। जिसकी वजह से आपको हार्माेन से संबंधित दिक्कतें भी होंगी। ध्यान और मेडिटेशन इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

परिवार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कृपा भी बनी रहेगी। सरकारी समस्या जो पिछले कुछ समय से चल रही थी आज उसका शांतिपूर्ण तरीके से हल निकल सकता है। अपने व्यवसाय संबंधी सीक्रेट किसी से भी शेयर ना करें। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां व्यापार में आएंगी। गंभीरता और संजीदगी से काम करेंगे और सफल भी रहेंगे। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार हो सकती है। परंतु इसका असर अपने घर की सुख शांति पर ना पढ़ने दे। कामकाज में मेहनत और ज्यादा परिश्रम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे। जोड़ो तथा कमर का दर्द परेशान कर सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

आज कुछ चुनौतियां बनी रहेगी परंतु स्थितियां और हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही आपकी योजना को सार्थक रूप देने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा आपकी कार्य क्षमता और कार्यकुशलता में इजाफा होगा। नए काम में आपकी कोशिशें काफी हद तक कामयाब रहेंगी। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह सी मानहानि की भी आशंका है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

सोसाइटी संबंधित किसी काम में आपकी राय को खास महत्व दिया जाएगा। आप अपने कर्तव्य व कार्यों का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी तथा खुशी से करेंगे। इस समय व्यवसायिक संपर्कों को और बढ़ाएं। सरलता से काम पूरे होंगे। नौकरी में कोई गलती भी हो सकती है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद सुलझ जाएंगे। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। अचानक ही स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर प्रयास करेंगे और किसी हद तक सफल भी रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर प्रयास करेंगे और किसी हद तक सफल भी रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई प्रेम संबंध बनने से युवाओं को उमंग और प्रसन्नता बनी रहेगी। परंतु साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही भी ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

ग्रह गोचर आप के लिए महत्वपूर्ण परिस्थितियों बना रहा है। जीवन के हर मार्ग पर आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। कुछ नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे। अकारण ही चिंता व परेशानियां उत्पन्न होगी। कार्यक्षेत्र में तमाम रुकावटो के बीच आप शिद्दत से लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। कामकाज में बिगड़े हालात को आप नियंत्रण में ले आएंगे। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी बच्चों व परिवार के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे। अत्यधिक भागदौड़ व मेहनत का असर आपकी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपने आराम और खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक चिंता दूर होगी। मेहनत व परिश्रम से आप विपरीत से विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। कुछ विरोधी आपके प्रति कोई नकारात्मक परिस्थितियां तो बनाएंगे, परंतु ऊंट का समाधान पाने में समर्थ भी रहेंगे। आपकी मुश्किल से में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। तथा ऊर्जा वर्धक आहार भी अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

परिवारिक जरूरतों तथा घर के विस्तार संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होगी। आप अपने कार्यों की व्यस्तता तथा पारिवारिक जीवन के मध्य बेहतरीन तालमेल बिठा कर रखेंगे। बिजनेस मे धन संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंजाम दें। इस वक्त परिस्थितियां अनुकूल हैं। सकारात्मक सोच और संतुलित नजरिये से आप व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। घर का माहौल सुखद अनुशासित रहेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवारिक लोगों के लिए उपहार लाना उन्हें खुशी प्रदान करेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। अत्यधिक थकान और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

मोबाइल, ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होंगे। हिम्मत और हौसले में भी बढ़ोतरी होगी। घर की की नवीन वस्तु की भी खरीदारी हो सकती हैं। किसी व्यावसायिक पार्टी की तरफ से पेमेंट रुक सकता है या ऑर्डर फेल हो सकता है। ऑफिस में भी अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करने की जरूरत है। बच्चों की संगति तथा गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेमप्रसंगों की वजह से अपने भविष्य के साथ लापरवाही ना करें। आपका आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रखेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट