Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 28 March 2022: प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के वजह से दूरियां आ सकती हैं

मेष –

कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो सूझबूझ और विवेक से काम ले। सफलता निश्चित है। बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में मंदी का असर रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। कागजी काम सावधानी से करें। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के वजह से दूरियां आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

आज दिन मौज मस्ती और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। व्यवसायिक परिस्थितियां पहले जैसी ही रहेंगी। इस समय नए काम की शुरुआत की बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान रखें। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही ना करें। छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

आज कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। मानसिक स्थिति कुछ विचलित होने की वजह से व्यवसाय में ध्यान नहीं लगेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए मेहनत जरूरी है। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

प्रभावशाली तथा प्रतिभावान लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा उत्तम संभावनाएं भी मिलेंगी। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने से गतिविधियों में सुधार आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आप की कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी की मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और सम्मान बनाए रखें। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक स्थल पर अथवा गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। इससे आप को सुकून और शांति महसूस होगी।पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, वह आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत कामों की वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और साथियों से मदद मिलती रहेगी। सरकारी सेवारत लोग ऑफिस में किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। इसलिए बहुत ही संभल कर कार्य करें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। विवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। हालांकि आप अपने प्रयासों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी निवेश की योजना है, तो उसे गंभीरता से अंजाम दें। अनुकूल नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों का असर रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की स्वीकृति मिलेगी। त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां होंगी। ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

किसी सामाजिक संस्था के साथ सराहनीय काम करने से आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्य भावी है। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। समान व्यवसाय के लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें। इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा साथ ही आप के मान सम्मान में भी कमी आएगी। परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

अपनी कार्य करने की प्रणाली और नीतियों पर दोबारा विचार करें, आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने का प्रयास करें। बिजनेस को लेकर कोई सलाह दें तो उसे नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बना कर रखें। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। तनाव और एंजाइटी से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास रखें तो भाग्य अपने आप ही आपका सहयोग करेगा। आप ही दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। आप पार्टनरशिप करने का प्लान कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दे। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही पास रखें। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने शुरू होंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। रुकावटें आएंगी। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कामों में रुचि न लें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बहुत अधिक मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी। खुद को तनावमुक्त और उर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। अपने व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें तथा सभी निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। तरक्की के भी मौके मिलेंगे। घर परिवार मे सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाक़ात अवसर भी मिलेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से थकान और ब्लड प्रेशर की समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट