Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 October 2021: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है

मेष –

व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। खूब मेहनत करने से आपकी व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रहेंगे। समय रहते इन्हें सुलझा लें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा और शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

व्यवसाय संबंधी मामलों में बदलाव की जरूरत होगी, जिन्हें आप बहुत समझदारी से सुलझा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन तथा खांसी जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी सहयोग के व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

पिछले कुछ समय से अपने किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। शेयर्स तथा तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों तथा हरकतों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। आपकी परेशानियों में परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत होने जैसी योजनाएं बन सकती है। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनरशिप की सोच रहे हैं तो उस पर तुरंत अमल करें। सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं, सावधान रहें ,इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

किसी निकट संबंधी ही कोई नकारात्मक व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। अपनी प्रत्येक योजना को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई इन का नाजायज फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में सफल रहेंगे। तथा घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। काम की अधिकता की वजह से तनाव और गुस्सा हावी हो सकता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

व्यापारिक गतिविधियां चलती रहेंगी। किसी परेशानी में घर के बड़े और अनुभवी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी जुकाम रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बरतना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। ध्यान रखिए किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। इतनी भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

परिस्थितियां अनुकूल है। किसी बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। किसी भी समस्या को पति पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर –

व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस समय किसी नुकसान की आशंका भी है। कर्मचारियों की किसी लापरवाही की वजह से कोई ऑडर भी कैंसिल हो सकता है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा विवाह संबंधी अनुमति मिल सकती है। कब्जियत, गैस आदि जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, और उनसे संबंधित समस्या हल हो जाएगी। संपर्क सूत्र या मीडिया की तरफ से महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकता है, जो कि भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होगा। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। तथा परिवार के साथ किसी उचित धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन –

विदेश संबंधी व्यवसाय में पुनः गति आएगी। टैक्स तथा लोन संबंधी मामलों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में आप का विशेष योगदान रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधो मैं भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। ब्लड प्रेशर व पेशेंट डायबिटिक लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यह समय लापरवाही बरतने का बिल्कुल भी नहीं है। अपनी नियमित चेकअप पर अवश्य ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट