Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 March 2022: व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा

मेष –

आज अधिकतम कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। और यह गुण आप में विद्यमान हैं। कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग और योगदान रहेगा। बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित आर्डर और नये अनुबंध मिल सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी निकटता बढ़ेगी। किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बना कर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही चलती रहेंगी। बहुत सुधार की संभावना नहीं है। किसी प्रभावशाली पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। अधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। पानी का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रहे हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु वर्तमान समय धैर्य रखने का है। पारिवारिक सदस्यों के बीच में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

सकारात्मक नजरिया रखने से परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से आज कुछ समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी ही लापरवाही की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। इसलिए आपकी निगरानी अति आवश्यक है। बेहतर होगा अपनी नीतियों में बदलाव करें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगे। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपना दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आज आप अपनी रूटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण से सुलझाएं। गुस्से में परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। पति-पत्नी का आपस में बेहतरीन तालमेल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। हालांकि अपने कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद भी आज हल हो सकता है। लेकिन सावधान भी रहना जरूरी है। व्यस्तता की वजह से अपने परिवार के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएंगे। परंतु परेशानियों का प्रभाव घर पर ना पड़ने दें। एलर्जी और खांसी जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेगी। व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती है। हालांकि अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। दोस्तों के साथ फैमिली गेट टुगेदर होगा। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचाने। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित परिणाम हासिल होने वाले हैं। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्कों को और मजबूत करें इससे कई व्यवसायिक बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां और मधुरता बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने वाली है। घर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। व्यवसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल मतभेदों का असर आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

आजकल आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन और डिसिप्लिन लाने का प्रयास कर रहे हैं, उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी से सलाह लें। सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तु विद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। घर के साथ साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुकून और शांति की स्थिति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

घर में सुखद और अनुशासित वातावरण रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर में कमी ना आने दे। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। वर्तमान कामों में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ भी समय व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। सही समय पर उनका इलाज होना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट