Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 January 2022: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, खांसी जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है

मेष –

किसी नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी हो सकती हैं। शेयर्स, स्टॉक मार्केट के कामों में फायदा होने की संभावना है। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत होगी। परंतु उसमें अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखे तथा मेहनत करते रहे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।खांसी जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय श्रेष्ठ है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फस सकते हैं। दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को सुलझाएं। नकारात्मक विचार उठने से तनाव और डिप्रेशन हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

आप अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें। इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। बिजनेस में पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी को सुनिश्चित करना जरूरी है। नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य मे सफलता दायक रहेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर सबको प्रसन्नता तथा नई उर्जा प्रदान करेगा। वर्तमान मौसम में बदलाव की वजह से शरीर में दर्द तथा हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क –

अपनी फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।आज आप कुछ दैनिक उलझनों से राहत पाने के लिए एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करें। व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आपकी लापरवाही की वजह से कर्मचारी भी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। कुछ समय मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, उन लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

ग्रह स्थिति सकारात्मक हो रही है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप अपने महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो आज उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक –

किसी भी काम को करने से पहले दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज को अधिक महत्व दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की उत्तम प्रेरणा देगी। नए इनकम सोर्स बनेंगे। फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक जानकारी मिलेगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। घर का माहौल उचित बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर नहीं है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होने से काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सहयोगियों के मामले में दखल न दें। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। पारिवारिक व्यवस्था भी सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय जरूर निकालें। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखे। खानपान व दिनचर्या संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और योगदान आपकी पहचान और मान सम्मान को बढ़ाएगा। बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के संबंध उचित बने रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस समय अपने शरीर को उचित आराम देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और बेहतर बनाए। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। साथ धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। तनाव और असंतुलित खानपान की वजह से गैस एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन –

घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उत्तम रिश्ता आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। किसी भी परेशानी में दोस्तों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अपना आहार तथा व्यवहार बहुत ही उत्तम बनाकर रखें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट