Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 December 2021: लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे

मेष –

आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। अपने आदर्शों और मान सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में आपके लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में भी स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है।  घर परिवार में आपसे सामंजस्य के अभाव के कारण कुछ तनाव रह सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करना उचित रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और तुरंत इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष  –

पारिवारिक तथा सामाजिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज ज्यादातर वक्त मार्केटिंग या बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत जाएगा। स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को अच्छी रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अभी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन  –

आज आप कामों को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच समझकर पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।  बिजनेस संबंधी वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित रखें। पेमेंट को समय रहते कलेक्ट कर ले, ज्यादा टालने से नुकसान ही होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहें। खांसी जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है।लापरवाही ना करके तुरंत इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क –

अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूर्ण करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। रुके हुए बिजनेस में गति आएगी साथ ही आंतरिक व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। ज्यादातर काम समय पर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग और अधिक मजबूत होंगे। आप परिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह  –

आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस समय कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करें।आपके साथ कोई धोखा घड़ी हो सकती हैं। ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं।  पूरी मेहनत और ताकत अपने कामों में लगा दें। व्यावसायिक कामों के लिए ये समय बहुत अनुकूल है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसमें किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए संयमित रहना जरूरी है घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ होंगे। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या  –

यह समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। इस समय व्यवसाय क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल को खराब कर सकता है पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगी। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। सर्वाइकल तथा जोड़ों की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

सभी जिम्मेदारियों को खुद पर न लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप निजी कामों में भी बेहतर समय बीता पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे।   आपने किसी नए काम की योजनाएं बनाई हैं, तो उस पर कार्यवाही के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

अपने व्यक्तिगत कार्यों में दूसरों की दखलअंदाजी ना होने दें। खुद पर ही भरोसा रखें। इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को महत्व दें, निश्चित ही आपको सही समाधान मिलेगा। महिला वर्ग को अपने करियर सफलता हासिल होगी। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा। घर का माहौल उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हावी रहेगी। मेडिटेशन योगा इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कोई पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व्यवस्था बनी रहेगी। किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा।  पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमी प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का अवसर सुलभ होंगे। नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इस समय कोई महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है। बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।  पति-पत्नी सामंजस्य से घर की व्यवस्था बेहतर बना कर रखेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों और मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। अनुच्छेद खानपान की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। परंतु समय का सदुपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर भी निर्भर है।  बिजनेस में प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियां बनेंगी इस कारण परेशानियां आ सकती है, सहज तरीके से उन्हें हल करने का प्रयास करें। अच्छा ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट मैं सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर मिलेगा। तनाव और बदपरहैजी की वजह से गैस तथा एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

आज दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। इस समय व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुकूल उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आलस बिल्कुल ना करें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। मित्रों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध परेशानी का भी कारण बन सकते हैं। अपना आहार व दिनचर्या को बहुत ही व्यवस्थित रखें। साथ ही डायबिटीज ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट