Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 25 October 2021: बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें, कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें

मेष –

आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी।  घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

कार्यक्षेत्र का कोई महत्वपूर्ण फैसला स्थगित रखें। कामों में व्यस्तता की वजह से आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा।  पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परंतु परिवारिक गतिविधियों में अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखें। खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन –

बिजनेस की परेशानियों से राहत मिलेगी। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा सकेंगे। परिवार का सहयोग आपके लिए उचित रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में मर्यादित और आनंदित रहेंगे। तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क  –

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा। परिजनों के सहयोग से कामकाज में मदद मिलेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय आपका कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपकी मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं। असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना बरतें। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह  –

समय अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी तथा आपको सफलता भी मिलेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल मिलाप प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। व्यायाम, योगा आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या –

फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ नया काम भी शुरू होने की संभावना है। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर केंद्रित रखें। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। पति-पत्नी ने बच्चों की किसी समस्या की वजह से कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। अत्यधिक काम की वजह से कभी कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी ले तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला  –

व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे तथा आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति ना बनने दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

बिजनेस में नए प्रस्ताव मिलेंगे। मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।  काम की अधिकता की वजह से घर परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य ले।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

कार्यस्थल पर चल रही गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। कोई कर्मचारी ही इसका नाजायज फायदा उठा सकता है। नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। युवाओं की प्रेम संबंध और अधिक गंभीर तथा मजबूत होंगे। साथ ही उत्तम रहेगा। परंतु अभी वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित ही बना कर रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर  –

आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी।   पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी ।दोनों का एक दूसरे की भावनाओं को अहमियत देना संबंधों को और मजबूत करेगा। व्यर्थ की प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। थकान की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में गति आएगी। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सानिध्य से आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं।  अपने प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। विपरीत लिंग मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। सर्दी की वजह से छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मौसम से अपना बचाव रखें।तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मीन  –

व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। फोन और संपर्कों के जरीये ही ज्यादातर काम हो जाएंगे। मीडिया संबंधी गतिविधियों में विशेष दें। आय के स्त्रोत तो बनेंगे परंतु धीमी गति से। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पूरा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों मैं समय नष्ट ना करें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। परंतु यह एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से ही होगा, इस बात का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट