Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 25 January 2022: आर्थिक लाभ होगा, मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे

मेष –

किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता बनाकर रखें। छोटी सी गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है। माहौल को मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। यूरिन संबंधी इंस्पेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी की आशंका है। नकारात्मक वातावरण में जाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। अवस्थाएं संबंधी नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच समझकर पूरा करने की कोशिश करें। पार्टनरशिप संबंधी कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा। परंतु यह भी ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंध का असर आप की छवि को खराब कर सकता है। खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं। कोई सरकारी काम रुका है ,तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा मौका है। व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने सेआपको मानसिक सुकून मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। इस समय आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी व्यवसायी के साथ लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी समस्याओं को सुलझाने में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सोसायटी के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। व्यवसाय में कर्मचारी का नकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को खराब कर सकता है इसलिए वहां आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी मंगलमय बना रहेगा। असंतुलित खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। भोजन में सिर्फ मौसमी चीजों को ही शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। अपने करियर को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा। हालांकि व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। आपके सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। दिन की शुरुआत में कारोबारी परेशानियां आ सकती है। जल्दी ही आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल ही लेंगे। परिवार में एक दूसरे के प्रति सामंजस्य की भावना रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। व्यवस्थित दिनचर्या तथा आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा। व्यायाम तथा योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

आज नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा। साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। व्यवसायिक नजरिये धन लाभ वाला समय है। लेकिन व्यक्तिगत समस्याओं को बिजनेस में हावी न होने दें। इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परंतु व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में अथवा प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

आज दोपहर बाद परिस्थितियों बेहतरीन होने वाली है। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। इस समय कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्यशैली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। व्यवसायिक गतिविधियां आज कुछ मंद ही रहेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, कोई इंक्वायरी आदि की स्थिति बन रही है। दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक मजबूती आएगी। स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने व्यवसाय का भी ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

किसी भी निर्णय को लेने में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने। इस समय अस्त-व्यस्त हुई चीजें आज पुनः व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी।निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी। शेयर्स तथा तेजी मंदी से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की स्थिति बन रही है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। विवाहेतर संबंधों से दूर ही रहे। हार्मोन संबंधी जांच करवाएं तो ठीक रहेगा। इसकी वजह से थकान और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

अपनी प्रतिभा और क्षमता को और अधिक निखारने का प्रयास आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। कोई काम जल्दबाजी में ना करके पहले उसकी हर पहलू पर अच्छी तरह सोच विचार कर ले। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट