Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 February 2022: व्यवसाय में प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर सुलभ होंगे

मेष –

अगर तनाव मुक्त रहना है तो समस्याओं से परेशान होने की जगह उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। व्यवसाय में प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर सुलभ होंगे, साथ ही अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी न बरतें। देसी और आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करते रहें।

भाग्यशाली रंग- नीलाभाग्यशाली अंक- 1

वृष –

दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही भरोसा करें। ग्रह गोचर अनुकूल है और आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत भी आ सकती है। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। कर्म करने से भाग्य स्वत: ही आपके पक्ष में कार्य करना शुरू करेगा। किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में अहम की वजह से कुछ अलगाव आ सकता है। पेट से संबंधित कुछ समस्या परेशान कर सकती है। मौसम के बदलाव से अपना बचाव करें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

आपका अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने से संबंध में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और आपके संपर्क सूत्र बहुत ही लाभदायक साबित होने वाले है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि भी संभव है। कार्य की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से व्यतीत करने से सफलता मिल सकती है। इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना न बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। पब्लिक डीलिंग और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। दिनभर की भागदौड़ के बाद परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी। खांसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

ग्रह गोचर अनुकूल है। सिर्फ अपनी योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर निवेश करना भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और नियमित जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। शेयर्स और चिटफंड जैसे कार्यों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक निवेश करने से भी परहेज करें। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने व्यवहार और दिनचर्या के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। ग्रह स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। व्यवसाय क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत और समय लगाने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। व्यस्तता की वजह से दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ऊर्जावान बने रहने के लिए उचित आराम और उचित आहार दोनों को ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बढ़ने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक रहेंगे। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन संबंधी व्यवसाय में उचित सफलता मिलने के आसार हैं। आपके राजनीतिक संबंध व्यवसाय में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। परिवार में प्रेम पूर्ण और खुशनुमा वातावरण रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध मर्यादा पूर्व बनाकर रखें। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज कुछ सुधार महसूस करेंगे। आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता बेहतर रूप से चलती रहेगी। हालांकि व्यक्तिगत मामलों की वजह से आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवारजनों में आपसी सामंजस से बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज भाग्य का सितारा प्रबल है। खासकर महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां मिलेंगी। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन और सलाह आपको कोई व्यवसायिक निर्णय लेने में सहायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से आज कुछ राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। प्रेम संबंधों में किसी वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव और थकान महसूस होगी। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

आज नजदीकी संबंधियों के साथ गेट टु गेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। आपसी विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। आप घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी संजीदगी और गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में रिस्क न लें और न ही रूपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करें। हालांकि नए प्रयोग करने से कार्य शैली में बेहतर परिवर्तन आएगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास की भावना नज़दीकियां बढ़ाएंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। खांसी, जुखाम, बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट