Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 January 2022: आर्थिक लाभ होगा, मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे

मेष –

किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ये समय बहुत ही अनुकूल है। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और स्टाफ के बीच सामंजस्य रहेगा। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। परंतु घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे,और उसमें कामयाब भी रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखने से व्यवसायिक काम होते जाएंगे और आपका प्रभुत्व बना रहेगा। मित्रों के साथ गेट टुगेदर और मेल मिलाप संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। घर के सदस्यों में भी आप से तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें।अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज दिन का अधिकतर समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। कब्ज और वायु की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ समय बीताने से आपके व्यक्तित्व में भी बदलाव होगा। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। ध्यान रखें कि कोई करीबी व्यक्ति ही कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। खांसी जुकाम व बुखार की समस्या बढ़ सकती है।वर्तमान मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को सशक्त महसूस करेंगे। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगे। गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। तथा आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने अन्य कार्यों में लग जाएंगे। बिजनेस में अनुभवी इंसान की सलाह से रुकावटें दूर होंगी। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएगा। वैवाहिक तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य व दिनचर्या के प्रति सजग रहना जरूरी है। असंतुलित दिनचर्या वह खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। आलस और मौज मस्ती की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे और इसका नकारात्मक असर आपकी जॉब और बिजनेस पर पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों एबी नज़दीकियां बढ़ेंगी। ज्यादा मसालेदार खानपान से परहेज रखें। क्योंकि पेट में गैस और जलन जैसी शिकायत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, परंतु अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

घर के रखरखाव या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का भी प्रयोग करना उचित रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी,तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अपने व्यवसाय को योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। कोई इनका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। आज कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसायिक काम मनोनुकूल तरीके से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटाले, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों आपकी रुचि रहेगी। आपके विचारों को विशेष महत्व भी दिया जाएगा। इस समय बिजनेस या कोई भी ऑफिशियल यात्रा को स्थगित रखना ठीक रहेगा। काबिलियत के दम पर आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ पल जरूर बताएं इससे नज़दीकियां बढ़ेंगी। पति पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

जीवन शैली और दिनचर्या को उन्नत करने हेतु किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे। अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। व्यवसायिक काम समय पर पूरे होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर भरोसा रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और बढ़ाएगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण कुछ तनाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल ही जाएंगे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट