Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 December 2021: स्वास्थय का खास ख्याल रखें, जीवनसाती का सहयोग मिलेगा

मेष –

इस समय आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे सिर्फ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए भरपूर मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक व्यवस्था को उचित रखने के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। घर परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे के किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में उल्लास बना वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान बचने के लिए तनाव ना ले। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में बहुत अधिक सुकून और खुशी भी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो सकती हैं। किसी अनचाहे मेहमान का आगमन परिवारिक चिंता का कारण बन सकता है। खर्चों की भी अधिकता रहेगी। हालांकि आप समझदारी और सूझ बूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। घर के वातावरण को सुखद और खुशनुमा बना कर रखने में सभी सदस्यों का सहयोग रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

कुछ समय अपने खास संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। फोन द्वारा एक दूसरे का हाल पूछना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर लापरवाही न करें। टैक्स संबंधी सभी फाइलों को कंप्लीट रखना जरूरी है। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी सी छोटी बात की भी गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। घर परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। भय और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

किसी अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। साथ ही पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा तथा आप उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेगी। वर्तमान समय में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। बेहतर होगा कि संयमित दिनचर्या रखे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिसकी वजह से आप बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपनी योग्यता और काबिलियत की वजह से अपने कार्यों को गति दे पाएंगे। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। घर की छोटी मोटी बातों पर हस्तक्षेप ना करें। इससे शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। तथा संस्था के साथ सेवा कार्य करने से सुकून भी मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवादों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा योगा और प्राणायाम में भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

तुला –

घर में प्रिय संबंधियों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इस समय दूरदराज के पार्टियों से अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें। निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। परिवार में आपसी सहयोग और तालमेल उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। इस समय पोलूपॉल्यूशनशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। पौष्टिक और संयमित खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक –

सभी काम खुद निपटाने की कोशिश करें। दूसरों से सहायता की अपेक्षा रखना उचित नहीं है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी। बिजनेस संबंधी नए काम की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। निकट भविष्य में यह गतिविधियां आपको लाभ देगी। नौकरी में बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत रह सकती है। आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु –

पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं व परेशानी से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों तथा मित्रों के लिए समय निकालना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। व्यवसाय में अनुकूल परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। ये समय धैर्य रखने का है। अपनी कार्यप्रणाली में भी इस समय बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता के मुताबिक उचित परिणाम हासिल होंगे। घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

किसी अनुभवी और खास इंसान के मार्गदर्शन में आपको कोई फैसला लेने में मदद मिलेगी। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। व्यवसाय में पूर्व नियोजित कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों की वजह से उसे पूर्ण करने में काफी समस्याएं भी आएंगी। इस समय घर परिवार के साथ व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। खांसी जुकाम और बदन दर्द की समस्या रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मानसिक और आत्मिक सुख शांति मिलेगी। कोई मुश्किल मुकाम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। कोई बड़ा सौदा भी आपके हाथ से निकल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

घर की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाते समय अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन भी जरूर ले, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस समय बिजनेस के कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। शेयर्स और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इस समय बिजनेस के कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। शेयर्स और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ऑफिस मैं गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। वैवाहिक संबंधों में किसी वजह से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। यह समय दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा सहयोग करने का है। अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से भी राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट