Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 21 January 2022: स्वास्थ का खास ख्याल रखें, मित्रों से मुलाकात होगी

मेष –

आज का दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा। आज आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। इस समय अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे। आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृष –

आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह अथवा पार्टी मे भी व्यस्तता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना बहुत सही रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी किसी भी मुश्किल समय में पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवाओं के लिए प्रेम प्रसंगों के अवसर भी बनेंगे। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। व्यसन और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

आप अपने आसपास की सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करके अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। जिन कामों को आप सहज और सरल समझ रहे थे वो बहुत मुश्किल से पूरे हो पाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करने की बजाय उचित संबंध से बना कर रखें।प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय व्यायाम और योगा आदि के लिए भी जरूर निकालें। मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

अनुभवी लोगों के साथ दिन बेहतरीन तरीके से व्यतीत होगा तथा बहुत कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। बिजनेस को गति देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें वरना सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह –

घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। रिश्ता में सुधार आएगा, तथा चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का उचित परिणाम सामने आएगा। रुके हुए काम भी निपटेगे। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य दें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर होने से सभी को खुशी और आनंद महसूस होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। आपके मन में जो कल्पनाएं और सपने हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। कामों फिर तेजी भी आएगी। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र मिलने से यादें ताजा होंगी। अपने असंतुलित भोजन की वजह से पेट में दर्द और गैस आदि की समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला –

किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बहुत ज्यादा काम और किसी नई जिम्मेदारी की वजह से व्यस्तता रहेगी। यह समय उपलब्धियों वाला है। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। मौसमी परेशानी जैसे खांसी जुकाम आदि रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

अनुभवी लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु सफलता मिलने से खुशी भी बनी रहेगी। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है तो उसके संदर्भ में उचित सोच विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय में आज परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। परिवारजनों कथा जीवनसाथी का सहयोग आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं। तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बेहतर होगा कि अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अवश्य शेयर करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

आज मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से काम पूरे होंगे। स्टाफ तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनाएं। मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योगा इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। अपने किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें। बिजनेस संबंधी नई कार्यप्रणाली पर विचार करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रकार की नोकझोंक का असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। अपनी कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कारोबार संबंधी किया गया नया प्रयोग सफल रहेगा। जल्दी ही उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। ज्यादा मेहनत की जरूरत है। बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति भी सजग रहें। मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट