Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 20 January 2022: कारोबार में फायदा होगा, खुशखबरी मिलेगी

मेष –

समय बहुत ही अनुकूल है। पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति आप को फायदा ही देगी। व्यवसाय क्षेत्र में उचित व्यवस्था रखें। इससे प्रोडक्शन और आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। घर परिवार में सुकून और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। और खुश रहें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

व्यस्तता के बावजूद अपने संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना आपसी संबंधों में नज़दीकियां लाएगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आप आत्मिक सुकून और खुशी महसूस करेंगे। व्यवसाय आप फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में उचित व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किए हैं आपको उसके अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। युवा वर्ग डेटिंग का भरपूर आनंद लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क –

किसी पारिवारिक सदस्य की खास उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन तथा परामर्श द्वारा आपके सारे काम सुचारू रूप से संपन्न होंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेस में ध्यान देना मुश्किल होगा। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियों को सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परिवार में सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। तथा मिलजुल कर कार्य करने से आपसी प्यार भी बढ़ेगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

व्यवस्थित दिनचर्या से सभी काम समय से पूरे होते जाएंगे। आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी के साथ मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। मीडिया और कलात्मक बिजनेस संबंधित लोगों के लिए उपलब्धि वाला दिन है। अपनी कार्यशैली में किए गए बदलाव आपको भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक संवेदनशील रहे, क्योंकि कुछ लोग आपके बीच मतभेद उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। गैस तथा अपच की की समस्या बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन व तनाव ना रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

किसी खास काम को करने का मन है, तो उसे करने का अनुकूल समय है। प्रकृति आपका साथ दे रही है। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा तथा भावनात्मक रूप से आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। अपने बिजनेस में बाहरी लोगों का असर न पढ़ने दें। अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। जीवन साथी का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति प्रीति और स्नेह की भावना रहेगी। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम से अपना बचाव रखें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक उपयोग करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आज घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी में समय व्यतीत होगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला हल होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेगी। किसी के दखल से आपकी योजना गड़बड़ हो सकती है। दूसरों की सलाह पर भरोसा न करके अपनी कार्य क्षमता पर ही ध्यान दें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा वैवाहिक जीवन भी मधुर बना रहेगा। खासी जुकाम की परेशानी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त करेगी। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ के माहौल से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

किसी वरिष्ठ अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कुछ दिनों से आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं। बिजनेस संबंधी नई योजनाएं बनेंगी और उनको कार्य रूप देने के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस में ध्यान से काम करें। किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से अलगाव हो सकता है। एक दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास रखना जरूरी है। मौसम में बदलाव की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खानपान को पूर्ण रूप से व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु –

किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। किसी को खुशी दे कर आपको सुखद अनुभूति भी रहेगी। आज मार्केटिंग संबंधी काम न करें और कार्यस्थल पर ही ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में परेशानी हो सकती है। आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ध्यान ना दें। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। देसी इलाज करना इसके लिए उचित है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-5

मकर –

बिजनेस संबंधी गतिविधियों में समय के मुताबिक बदलाव लाने की कोशिश करें। इससे आपको तरक्की मिल सकेगी। पार्टनरशिप संबंधी नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण मधुर तथा खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध भी और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा कभी-कभी नकारात्मक विचारों की उपजने से मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा।विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। आपकी छुपी हुई प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी। इस वक्त बिजनेस में जो चल रहा है। उसी पर ध्यान देना जरूरी है। कोई नया काम शुरू न करें। नौकरीपेशा लोगों से दस्तावेजों में गलती हो सकती है। सावधान रहें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या को विशेष रूप से व्यवस्थित रखें। रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। लोगों के साथ मेल मिलाप के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। बिजनेस में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय व्यवसायिक यात्रा को टाल देना सही रहेगा। इससे संबंधित बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता भी बढ़ेगी। गले में इंफेक्शन की वजह से बुखार और खांसी रह सकती हैं। इस समय वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट