Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 2 October 2021: परिजनों का सहयोग मिलेगा, समस्या का समाधान होगा

मेष –

व्यापारिक मामलों में कोई भी नया निर्णय लेने में दिक्कत होगी। बेहतर होगा कि जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहे। जल्द ही उन्हें कुछ उपलब्धियां मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकिया आएंगी। पति-पत्नी के संबंध भी मधुर रहेंगे। सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या से परेशान रह सकते हैं। अपना आहार व्यवहार संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

आपका अधिकार व क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। इसलिए अपने आक्रामक स्वभाव और गुस्से पर काबू रखना आवश्यक है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से अलगाव उत्पन्न हो सकता है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या व खानपान को सीमित रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही की वजह से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह के अवसर बनेंगे। कब्ज व पेट से संबंधित परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

आज ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने के योग हैं। मीडिया, शेयर्स, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय उत्तम नहीं है। इसलिए वर्तमान कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है, अन्यथा कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

आज का दिन मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट वगैरह एकत्रित करने में व्यतीत होगा। साथ ही अपने व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। क्योंकि आपको बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में तनाव हो सकता है। बे अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेगा। समय-समय पर आराम भी लेते रहे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

पति-पत्नी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर का वातावरण सही रखने के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। चोट लगने या किसी दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है। आज वाहन सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी महसूस होगी। घर में भी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी। लाभदायक यात्रा का भी योग बन रहा है, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार संबंधी शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका उपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। पैतृक संपत्ति संबंधी लाभ हो सकता है। लाभदायक यात्राएं पूरी होंगी तथा आमदनी के रास्ते खुलेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं भी बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी, बीमा, कमीशन से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। इसलिए अपने कार्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों आज टाल ही दें क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। कामकाज की अधिकता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे। जिससे घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बना कर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी और आपके काम में सही तरह से मदद कर पाएंगे। काम के साथ-साथ पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से परिजनों के साथ कुछ टकराव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

आज रुके हुए पुराने काम पूरे हो सकते हैं इसलिए सकारात्मक होकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें। काफी समय से रुकी हुई पेमेंट मिलने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं ,तो गंभीरता से अमल करें, क्योंकि ये पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी। घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पूरी तरह प्रयासरत रहे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी बोनस या तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी नए काम को शुरू करने की भी योजना बनेगी। किसी भी कार्य करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, इससे आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी व जोड़ों में दर्द आदि की समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम लेना भी आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

आज आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। व्यापार में आज किसी प्रकार के नुकसान की स्थिति बन रही है, इसलिए सभी गतिविधियों में चैकन्ना रहे। बाहरी लोगों को अपने काम में हस्तक्षेप ना करने दें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या उठने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। इसलिए गरिष्ठ तथा तला भुना खानपान लेने से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट