Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 2 MARCH 2022: पति-पत्नी के संबंध मधुर तथा सौहार्दपूर्ण रहेंगे

मेष –

किसी नजदीकी संबंधी के सहयोग से पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। परिवार तथा फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बिजनेस में गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। अपने कामों को पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने का प्रयास करें। इस समय मीडियाऔर इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। बच्चों की किसी नकारात्मक बात का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना उचित नहीं है। एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

आज किसी से भी सहायता की अपेक्षा ना रखें तथा अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसायिक मामलों में आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। क्योंकि रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से ही परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां रहेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

सकारात्मक तथा ऊर्जावान बने रहने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इसे आप का मनोबल भी बढ़ेगा और आपकी प्रतिभा भी उभरेगी। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा निवेश ना करें। नुकसान होने की आशंका है, साथ ही इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई उचित प्रस्ताव आ सकता है। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी। कार्य के साथ-साथ आराम और व्यायाम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

नजदीकी रिश्तेदार के स्वास्थ्य सुधार संबंधी शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपसी वार्तालाप को उत्साह और ताजगी देगा। व्यवसाय संबंधी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपकी व्यापारिक गतिविधियां चलती रहेगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर तथा सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

वर्तमान बदलते परिवेश की वजह से आपने अपनी कार्यप्रणाली संबंधी जो नीतियां बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। लेकिन कागजात वगैरह की अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे। और जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर भी बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। कुछ समय हल्की फुल्की मन मुताबिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

युवाओं को करियर संबंधी कोई अच्छी सूचना मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून मिलेगा। परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक गतिविधियों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी से पार्टनरशिप करने संबंधी विचार-विमर्श चल रहा है, तो उस पर गंभीरता से अमल करें। यह पार्टनरशिप भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। गैस और वायु की समस्या परेशान कर सकती है। जिसका असर जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसायिक कामों में स्थिरता रहेगी। कर्मचारियों के साथ किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाकर रखें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। दांपत्य जीवन में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। लव अफेयर्स के मामले में ईमानदार रहना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खान-पान और लाइफस्टाइल को व्यवस्थित रखे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज मन में चल रही किसी प्रकार की दुविधा दूर होगी। आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी खुद को व्यस्त रखेंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे, जो कि सभी सदस्यों के लिए सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में इस समय परिस्थिति लाभदायक है। आप जिस कार्य को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उस पर दोबारा ध्यान दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग खुद ही अपने स्वास्थ्य खराब होने का कारण बनेंगे। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपकी कई कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करेगी। राजनैतिक संबंध भी मजबूत होंगे। व्यापार में पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत करें। मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों में भी समय देना जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों के बावजूद कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर आ सकता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का अभाव रहेगा, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। विपरीत लिंगी मित्रों के साथ निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्राकृतिक वातावरण के बीच कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

आज ग्रह स्थिति सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। कोई भी कार्य करने से पहले उसका उचित प्रारूप बनाना आपको गलती होने से बचाएगा। ध्यान रखें कि आपका बहुत अधिक अनुशासन रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पढ़ कर अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। घर के बड़े बुजुर्गों का सदैव आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। परंतु आप अपनी प्रतिभा और योग्यता द्वारा परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। व्यापार में कुछ दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपेक्षित लाभ की भी उम्मीद नहीं है। इस समय व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर भी परिवार जनों के बीच एकता बनी रहेगी। तथा घर में खुशी और सुकून भरा वातावरण रहेगा। कुछ थकान और आलस की स्थिति रह सकती है। परंतु स्वास्थ्य ठीक रहेगा चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

घर में बदलाव संबंधी रुकी हुई योजनाओं पर पुनर्विचार होगा। और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। कोई रुका हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में इस समय वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट