Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 2 March 2022: विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें

मेष –

कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक मेहनत कर रहे थे, आज आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और प्रयासों द्वारा कोई नया कार्य शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। परंतु इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

दिन की शुरुआत बेहतर होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे। व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। यह समय बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

समय शांतिदायक और धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय उचित सोच विचार अवश्य करें। वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच पड़ताल कर ले। ज्यादा काम का दबाव भी रहेगा। वैवाहिक संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। डिप्रेशन, हीन भावना जैसी स्थिति बन सकती है। अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल तो नहीं है। व्यवसायिक कार्य भार बढ़ेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट आने से काफी राहत मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज नहीं ले तो उचित है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण दिनचर्या रहेगी। तथा परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें। कुछ निजी कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरी में फाइल अथवा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए और टाइम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

किसी पुरानी समस्या से आज राहत मिलेगी। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, और नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्य क्षेत्रों में कोई राजनीति हो सकती हैं। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। दांपत्य जीवन में सुख शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी। आपका कर्म प्रधान होना आकर भाग्य को मजबूत कर रहा है। स्त्री वर्ग को अपने करियर संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। कोई उपलब्धि या प्रमोशन भी संभव है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

किसी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। आपके कोई अटके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सुलझ जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें विवाहेतर संबंधों उपज सकते हैं। अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर घर के मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है, वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्म में व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सकारात्मक बनी हुई है। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति उचित सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। नये संपर्क बनेंगे तथा व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। निकट भविष्य में इसके उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पढ़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। घुटनों और टांगो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। वायु, वात वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन

वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह व मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। यह समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलते रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। कुछ समय एक्सरसाइज योगा के लिए भी जरूर निकालें। वरना टांगों में दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट