Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 2 December 2021: किसी मित्र से मुलाकात होगी, कोई पुरानी समस्या हल होगी

मेष –

उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। और आप इस पर कार्य भी कर रहे हैं। व्यर्थ की मौज मस्ती तथा बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। क्योंकि इस वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को उचित अंजाम नहीं दे पाएंगे। बिजनेस के नजरिये से ग्रहों की स्थिति अच्छी कही जा सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी और व्यवसायिक संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें, और तुरंत इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

ग्रह गोचर सकारात्मक बना हुआ है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। लेकिन स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं, किसकी वजह से मन में मायूसी रहेगी। परिवार जनों का सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन योगा पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आत्मविश्वास से नई उपलब्धियां बन सकती है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आंतरिक व्यवस्था और कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आप इसमें सफल रहेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दे। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क –

आज आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। लगन और मेहनत का उचित नतीजा भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी दिखाना जरूरी है। बिजनेस में ज्यादा काम रहेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी फैसले लें। पारिवारिक सहयोग व सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। अपने सभी कार्यों पर ध्यान ना दे सकने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

समय अनुकूल है। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बन सकती है। बिजनेस में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

अचानक ही घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सकारात्मक आपसी वार्तालाप भी होगा। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लीक हो सकती हैं। नौकरीपेशा की भी ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान सम्मान व साख बनी रहेगी। पारिवारिक छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे और घर के वरिष्ठ सदस्यों का उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में योगदान जरूर दें। इससे आपकी लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में नई योजनाएं और उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी।बच्चो का अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक –

घर में धार्मिक अथवा आध्यात्मिक संबंधी कुछ कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे आपका सिद्धांत वादी दृष्टिकोण समाज मैं आपको सम्मानित रखेगा। इस समय इनकम के साथ खर्चा भी बढ़ा रहेगा। बिजनेस या नौकरी में किसी बदलाव या तबादले की स्थिति बन रही है। शेयर मार्केट और जोखिम भरे कामों से बचे। परिवार में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। परंतु साथ ही व्यवहारिक रहना भी जरूरी है बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस के रूके हुए काम आज शुरू होंगे। साथियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। लेकिन कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है । जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस समय व्यवसायिक कार्य योजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। जिससे और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ कार्यों को व्यवस्थित करते जाए। परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति में पारिवारिक लोगों की भी सलाह जरूर लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

आज कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से भी आप को मानसिक सुकून रहेगा और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार जनों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द्र पूर्ण व्यवहार रहेगा। और घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट