Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 19 October 2021: धन लाभ होने की संभावना है, पारिवारिक तनाव हो सकता है

मेष –

नए काम की योजना बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप व्यवसाय पर अभी अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कभी-कभी पति पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी साथ ही अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखना भी आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पति पत्नी के बीच में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी की वजह से नाराजगी रह सकती है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिर दर्द तथा सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज किसी भी काम को करने से पहले दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज को अधिक महत्व दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की उत्तम प्रेरणा देगी। व्यवसायिक कामों में सहयोगियो और कर्मचारियों की सलाह को भी सम्मान दें। उनका आत्मविश्वास बना रहेगा और वह पूरी मेहनत से आपके कार्यों को उचित अंजाम देंगे। घर का माहौल उचित बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित बना कर रखेंगे। जिससे आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित तथा व्यवस्थित बना कर रखेंगे। जिससे आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी, और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। और जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर भी बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

अपनी बाहरी गतिविधियों को अभी स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। ध्यान रखें कि कोई छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कार्य क्षेत्र में सारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। खांसी जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। वैसे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। बिजनेस संबंधी कोशिशें और मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कोई फायदेमंद बिजनेस की यात्रा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस मैं उचित व्यवहार बना कर रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आप को आत्म बल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

तुला –

कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। अपने परिवार को प्राथमिकता पर रखना आवश्यक है। आज व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें, कोई भी छोटे बड़े निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन व सहयोग लेना जरूरी है। पति-पत्नी के संबंध उचित बने रहेंगे। परंतु युवावर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य ले, कोई भी काम सोच समझकर करने से उसके उचित परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स और तेजी मंदी जैसे बिजनेस में बहुत सोच समझकर फैसले लें। किसी गैर कानूनी काम में भी रुचि लेना नुकसानदायक रहेगा। संगीत, साहित्य, कला आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। परंतु आपसी सहयोग द्वारा यह समस्या सुलझ भी जाएगी, और संबंध भी मधुर हो जाएंगे। अनुचित खानपान की वजह से गैस व पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु –

आज महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचौनी से भी राहत मिलेगी। आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में कोई उपलब्धि हासिल होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों में और अधिक बढ़ोतरी होगी। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय शरीर में जोड़ों के दर्द परेशान करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

आज बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। समस्याओं का निवारण बहुत ही धैर्य पूर्वक करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे किसी मतभेद का निवारण होगा। तथा परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। तनाव को हावी ना होने दें। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाकर रखें। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। सभी पुराने मित्र के मिलने से मीठी यादें ताजा होंगी। त्वचा और छाती से संबंधित एलर्जी हो सकती है। अपना ध्यान रखें, क्योंकि इसकी वजह से आप की कार्य क्षमता पर भी असर आएगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

आज भूमि अथवा वाहन से संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम होना संभव है। कुछ सुखद अनुभव भी प्राप्त होंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। कामकाज में बहुत अधिक गंभीरता व एकाग्रता रखना आवश्यक है। लापरवाही की वजह से कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। मुश्किल समय में दोस्तों के साथ पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की मौज मस्ती तथा प्रेम संबंधों में समय ना लगाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट