Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 19 November 2021: प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा

मेष –

आज समय बेहतरीन रहेगा। दूरदराज रह रहे लोगों से संपर्क बनेंगे। तथा मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है, इसलिए हाथ में आए मौके को नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत व परिश्रम के प्रतिफल भी उचित रूप में हासिल होंगे। कार्य विस्तार की योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी, परंतु एक बार उस योजना पर पुनःपरीक्षण करना आवश्यक है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। संतान के कैरियर व विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों में अपना समय व्यर्थ ना करें। बदलते मौसम के प्रभाव से सतर्क रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ व ऊर्जावान रखेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

आज समय और ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आप जो भी कार्य करेंगे, उसके आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे कदम भी उठाएंगे जिससे लोग आपकी तरह के कायल हो जाएंगे। मीडिया, लेखन, रंगमंच आदि से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। कार्य क्षेत्र में एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपने खानपान, व्यायाम व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। मकान जमीन जायदाद आदि से संबंधित अगर कोई काम रुका हुआ है तो आज उसको निपटाने का प्रयत्न करें आपको अवश्य सफलता हासिल होगी। बिजनेस में मेहनत खूब रहेगी परंतु उसके अनुरूप परिणाम व प्रतिफल उतने ठोस नहीं मिल पाएंगे। आपको अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको परिवार के लोगों का सहयोग व साथ मिलेगा। जिससे आपका आत्म बल बना रहेगा। बुरी आदतों तथा बुरे लोगों से दूर रहें। व्यसन की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

कहीं से किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे।। कुछ पारिवारिक विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां व्यापार में आएगी। आप हर चुनौती को पूरी गंभीरता और संजीदगी से लेंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। परंतु किसी संतान का ज़िद्दी व अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ कामकाज की मेहनत की वजह से थकान व तनाव महसूस हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आज आप उन कामों को प्राथमिकता देंगे जिससे परिवार जनों को खुशी प्राप्त हो। आप उर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी तथा बजट भी गड़बड़ा सकता है। हाथ में पैसा तो आएगा पर साथ ही खर्चों के भी रास्ते तैयार रहेंगे। व्यापार में सही जगह पैसा निवेश करने का उचित समय है। हल्की फुल्की परेशानियां आएंगी लेकिन समय रहते आप हर परेशानी का हल भी निकाल लेंगे। पति-पत्नी के मध्य किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। विवाहेत्तर संबंधों के उजागर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। खानपान योग व्यायाम जैसी जैसी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें ।तथा बुरी आदतों व संगत से दूर ही रहे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आप अपना कोई शौक पूरा करने के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यवसायिक नजरिये से समय फायदेमंद है। कामकाज को लेकर नई नीतियां बनाएंगे। जिसमें महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होंगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी ओं का निराकरण होगा तथा संबंधों में मधुरता आएगी ।युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी परेशानी रह सकती है। परंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

समय शानदार व्यतीत होगा। मनोरंजन तथा गीत संगीत आदि का भी आनंद लेंगे। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपनी कार्य क्षमता को सही जगह उपयोग कर पाएंगे। कारोबारी विस्तार संबंधी काम सफल रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई तकनीक कामयाब रहेगी। पति-पत्नी में रिश्ते मधुर रहेंगे तथा दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। किसी पुराने मित्र से मेल मुलाकात भी हो सकती हैं। त्वचा से संबंधित कोई समस्या रह सकती हैं। दूषित पानी व वातावरण से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

भाग्य का सितारा प्रबल है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपके किए हुए काम की प्रशंसा भी होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में नए और खास कामों में आपको सफलता हासिल होगी। अनुचित और दो नंबर के कामों में बिल्कुल भी रुचि ना लें, अन्यथा मानहानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। समय रहते आपसी सूझबूझ से इनका समाधान निकाल ले। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। सिर दर्द व गैस जैसी परेशानी रह सकती है। सुपाच्य व हल्का भोजन यह लेना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

आज लंबे समय से किसी के साथ चल रहा विवाद सुलझ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। कुछ कारोबारी समस्याएं हो सकती हैं। आप के प्रतिद्वंदी भी आपके विरोध में सक्रिय रहेंगे। इसलिए हर तरफ पेनी नजर रखना अति आवश्यक है। मुश्किल घड़ी में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपनी परेशानियां हल कर सकेंगे। जोड़ो तथा कमर में दर्द जैसी स्थिति रह सकती हैं। गरिष्ठ तथा भारी भोजन के सेवन से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

दिन बहुत ही शानदार तरीके से व्यतीत होगा आपका उदार व प्रभावशाली व्यक्तित्व दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। परंतु भावनाओं आकर आप कोई ऐसा काम भी कर सकते हैं जिसकी वजह से नुकसान के भागीदार बनेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्य से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आएंगी और आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आ रही अड़चनों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमीओं का निवारण होगा। और संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज घर-परिवार व रिश्तेदार आपकी प्राथमिकता पर होंगे। बच्चों की उच्च शिक्षा से संबंधित कोई कार्य निर्विघ्न पूरा होगा। बिजनेस विस्तार को लेकर आप जो योजनाएं बना रहे थे, उसमें रूकावट आ सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। दांपत्य संबंधों में मधुरता की स्थिति रहेगी। तथा जीवन साथी का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

दोपहर बाद समय बहुत ही अनुकूल है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप आगे बढ़ेंगे। इसलिए अपने कार्य व योजनाओं की रूपरेखा दिन शुरू होते ही बना ले। भागीदार व पार्टनर से चला आ रहा संबंधों में तनाव समाप्त होगा। कारोबार में पारदर्शिता जरूर रखें। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। पति पत्नी के बीच मीठी नोकझोंक रहेगी। जिससे उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगे। किसी पुरानी तकलीफ से राहत मिलेगी। दवाइयों का नियमित सेवन करते रहे। साथ ही कुछ समय प्रकृति के नजदीक में व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट