Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 19 January 2022: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे

मेष –

आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा। और काफी हद तक सफल भी होंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से परिस्थितियों में सुधार भी हो सकता है। जोखिम भरे कामों दिलचस्पी न लें जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। दिन की शुरुआत सुखद होगी। युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं। कड़े और बहुत जरूरी फैसले आप ले सकते हैं। अपने कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। व्यवसायिक योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। घर में उचित समय ना दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी। कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई उत्तम जानकारियां मिलेंगी। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे। व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी संभव है। कार्यक्षेत्र के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं। इसलिए इस समय का उचित सहयोग करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

रुकी कोई पेमेंट आदि मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। बिजनेस में दिक्कतें और परेशानियां आती रहेंगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को अभी स्थगित रखें। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम करना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।आप के नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश कामयाब रहेगी। पति-पत्नी के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध भी मर्यादित बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों में हल्की फुल्की दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी वालों की किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने आवेश पर काबू रखें। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे।आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे। खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी मेहनत और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। ज्यादा भागा दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इस से संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। आज किसी नजदीकी मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। व्यवसाय में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। परंतु आप अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है।विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले। और अपने परिवार पर ही ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन –

प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। घर अथवा व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाने के लिए सदस्यों का साथ साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट