Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 18 January 2022: प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें, कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी

मेष –

आज आप आराम के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे। इसलिए धैर्य और संयम रखें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बाहरी लोगों का अपने घर में दखलअंदाजी ना होने दें। गैस एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। इसका मुख्य कारण आपका असंतुलित खानपान ही लग रहा है। सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृष –

सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में परेशानियां और चुनौतियां रह सकती हैं। समय अपने कार्य प्रणाली से संबंधित और अधिक मनन तथा चिंतन करने का है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक असर कर परिवार पर ना पड़े। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपके ऊपर भी उचित नहीं पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन –

उधार दिया हुआ या उलझा हुआ पैसा मिल सकता है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। संतान के करियर अथवा शिक्षा से संबंधित कोई चिंता का भी समाधान मिलेगा। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता तथा बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। विपरीत परिस्थितियों में परिवार का साथ तथा सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इम्यूनिटी स्ट्रांग बना कर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क –

आप अपने संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ अशुभ दोनों पक्षों में उचित तालमेल बनाकर रखेंगे। जिससे आपको अपनी कार्य क्षमता में बेहतर परिणाम मिलेंगे। यह समय चुनौतियों का सामना करने का भी है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। किसकी वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। घर परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। व्यर्थ के वाद विवाद मैं ना पढ़े। किसी नजदीकी मित्र अथवा भाइयों के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती हैं। काम की अधिकता की वजह से कुछ तनाव और चिड़चिड़ापन भी हावी रहेगा। शांति और सहजता बना कर रखें। दांपत्य जीवन में सभी का एक दूसरे के प्रति सामंजस्य बना रहेगा। जिससे परिवार तथा आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गैस और एसिडिटी की परेशानी रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या –

कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयत्न कर रहे हैं। इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। व्यवसायिक स्थिति पहले ही तरह ही रहेगी। फिर भी किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से योगदान आपके लिए कुछ उपलब्धियां बना सकता है। पति-पत्नी में किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा तनाव लेने की वजह से सिर दर्द एसिडिटी की परेशानी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-4

तुला –

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा उत्सव संबंधी प्लानिंग होगी। हालांकि परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। लेकिन फिर भी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल जाएंगे। कोई मनोनुकूल ऑर्डर भी मिल सकता है। पति-पत्नी में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का हर संभव प्रयास करें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। घर परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। सामाजिक सेवा संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर कोई भी कार्य ना करें। नुकसान होने की भी आशंका है। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी।कामकाज चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी तथा बच्चों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में ना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

आपके अथक मेहनत और प्रयास से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो जाएंगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभा लेंगे। नए काम से संबंधित कोई भी प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले एक बार पुनः निरीक्षण अवश्य कर ले। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करने से बहुत ही खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु मिलने वाली सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। प्रॉपर्टी संबंधित डील हो सकती है। ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। कार्यस्थल में आज कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी सहयोगी की मदद से आसानी से पूर्ण हो जाएगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे। तथा कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंता दूर होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित दिशा मिलेगी। आर्थिक दिशा में किया गया कोई प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में अपने स्टाफ और कर्मचारियों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। उनकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर बनेंगे। व्यायाम ,योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट