Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 17 December 2021: कानूनी कामकाज में सफलता मिलेगी, दोस्तों की मदद मिलेगी

मेष –

आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है। जिसकी वजह से आप अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में फायदे के योग हैं। कोई भी डील करने से पहले पेपर अच्छे से चेक कर ले। कुछ समय अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने खुद का ध्यान भी रखना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की जरूरत है। बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया संबंधित कामों को बहुत ही सावधानी से करें या स्थगित ही रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है। थकान और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। स्वस्थ बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आपके सकारात्मक तथा उदारवादी दृष्टिकोण द्वारा रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। व्यावसायिक मामलों में स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। उन्हें कुछ अथॉरिटी देना उचित है। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। खानपान के मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है, इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। आप की उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों के उठने से संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा।परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप राहत महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

व्यवस्थित दिनचर्या से आपके काम समय पर पूरे होंगे। परिवार की जरूरतों के प्रति आप जागरूक रहेंगे। किसी खास इंसान से मुलाकात बहुत उत्तम रहेगी। नए कामों से संबंधित योजनाएं बनाई हैं तो उन पर काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। इस समय वर्तमान कार्यों को ही निपटाना उचित है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचें, वरना इमेज खराब हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

परिस्थितियां अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय का सदुपयोग करें। बच्चों के शिक्षा संबंधित फायदेमंद योजनाएं पूरी होंगी। उत्तम व्यवसायिक ऑर्डर मिलेंगे साथ ही नए काम की शुरुआत भी होगी। अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रख कर पूरी तरह से मेहनत करें। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के सामने उजागर न करें। घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। सिर दर्द में माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आज आपका पूरा ध्यान घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा रहेगा।स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों तथा प्रोफेशन कार्यों को को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। व्यवसाय स्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी। आपके काम करने का नया तरीका सफल रहेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। अचानक ही किसी प्रयोजन में मित्रों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। छोटी मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। नजला जुकाम रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक –

किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए बेहतर समय है। घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। जॉब और बिजनेस में आपकी कोशिशों से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। परंतु नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें। परिवार जनों अथवा जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। असंतुलित खानपान की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल भी हल्का आहार लेने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवनसाथी स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जिसकी वजह से घर का वातावरण भी डिस्टर्ब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

परिस्थितियां अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले।कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएंगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

सामाजिक गतिविधियों तथा अनुभवी लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों मैं बांटने का प्रयास करें। बिजनेस के कामकाज में सुधार होगा। किसी काम को लेकर आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी कोशिश करें। सफलता मिलनी निश्चित है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

कुछ चुनौतियां आएंगी पर आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। जल्दी ही आपके सपने साकार होने वाले हैं। आप अपनी कार्य क्षमता और नॉलेज से कोई मुश्किल काम हल कर लेंगे। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पति-पत्नी बीच कुछ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। समझदारी से काम ले वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। सर्दी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। खांसी जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट