Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 16 November 2021: भाग्य का साथ मिलेगा, संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी

मेष –

घर परिवार संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। अपनी बुद्धि और चतुराई से महत्वपूर्ण कामों को कर पाएंगे। आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। बिजनेस में उन्नति के ऑफर मिलेंगे। आयकर, सेल्स टैक्स संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ किसी बात पर उलझने की अपेक्षा समझदारी तथा धैर्य से परिस्थितियों को समझाने की कोशिश करें। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परंतु कभी लापरवाही करना उचित नहीं है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरा पालन करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी मैं समय व्यतीत होगा। आप अपने कार्यों को पूरे जोश व उत्साह से पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर कड़ी नजर रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सार्वजनिक हो सकती है, जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा। प्रेम प्रसंग परिवार में उजागर हो सकते हैं। सिरदर्द की समस्या परेशान करेगी। साथ ही दांत के दर्द जैसी तकलीफ दायक स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन –

राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं तथा नए उपक्रम के लिए समय अनुकूल है। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपका महत्व पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यवसायिक कोर्ट केस संबंधी मसला जो पिछले काफी समय से रुका हुआ था, आज उसमें कुछ सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता की स्थिति रहेगी। घर मैं किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। घर के बुजुर्ग अपने पोते पोतियो व बच्चों के बीच खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या आ सकते हैं। इस समय अपना खान-पान और दिनचर्या को अत्यधिक व्यवस्थित रखना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क –

राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों में वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी समझेगा। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। व्यापारिक बदलाव की कुछ संभावनाएं बन रही है, जो भविष्य में तरक्की देने वाली रहेंगी। रुके हुए कामों को निपटाने का उचित समय है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को लेकर बदनामी व अपयश का योग बना हुआ है इसलिए सावधान व सतर्क रहें। शारीरिक रूप से आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। घर में सभी सदस्य भी स्वास्थ्य संबंधी पूरी सावधानी रखेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

आर्थिक रूप से समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। किसी भी कठिन से कठिन काम को आप अपनी हिम्मत और साहस से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों में रचनात्मक क्षमता विकसित करने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं भी बनेंगी। पारिवारिक एकता बनी रहेगी संतोष शांति आदि की झलक आपकी निजी जीवन में साफ दिखाई देगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। सिर दर्द की समस्या रह सकती हैं। बाहरी खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

बुजुर्गों की सलाह व अनुभव का लाभ अवश्य उठाएं। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसका शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और उन पर अमल भी होगा। फायदेमंद यात्रा का भी विचार बनेगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। तथा घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरत कर उचित इलाज लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

दिन की शुरुआत बहुत ही उत्तम रहेगी। परिवार तथा काम के दायित्व बखूबी निभाएंगे। स्त्री वर्ग खास तौर पर आज कुछ विशेष कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। परिवार के साथ शांतिपूर्ण तथा सुखद ढंग से समय व्यतीत होगा। प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण बना रहेगा। दोपहर बाद आप कुछ अस्वस्थ और असहज महसूस कर सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व समय रहते इसकी जांच भी करवा ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

समय उत्तम है। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। इस समय व्यापार पर अपना पूरा समय देना जरूरी है। महत्वपूर्ण लेन-देन संबंधी कामों को प्राथमिकता दें। सेमिनार में भी व्यस्तता रह सकती हैं। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ नोकझोंक रह सकती है। सावधान रहे, दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ की प्रेम संबंधों में समय नष्ट ही ना करें। मौसम में बदलाव की वजह से खांसी जुखाम व एलर्जी की स्थिति रहेगी। घरेलू आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 8

धनु –

समय की गति आपके पक्ष में हैं। बच्चों के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी तथा नए कार्य के संपन्न होने के भी योग हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। इस समय किसी भी मौके को हाथ से जाने ना दें। नए कारोबारी सौदे फायदेमंद रहेंगे। पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से पारिवारिक संतुलन व अनुशासन बनाकर रखने में दिक्कत आएगी। मानसिक तथा शारीरिक थकान हावी रहेगी। आपकी लापरवाही तथा बदपरहेजी का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

दिन उत्तम है। आप लोगों की परवाह किए बिना अपना काम करते रहेंगे जो कि उचित भी रहेगा। अपनी संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति सुकून दायक रहेगी। व्यावसायिक कार्य में कुछ विलंब की स्थिति रहेगी। लेकिन काम जरूर पूरे होंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ मिलना जुलना सुख शांति का आभास करवाएगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। इस समय अत्यधिक काम के चक्कर में अपने स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। समय समय पर उचित आहार तथा आराम अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

परिवार तथा समाज के बीच आपका मान सम्मान व प्रतिष्ठा बनी रहेगी। घर की जरूरतों तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अधिक से अधिक प्रयासरत रहेंगे। इस वक्त बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी भी करनी पड़ सकती है, परंतु यह लाभदायक ही साबित होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करना घर के माहौल को सुखद और खुशनुमा बना कर रख देगा। तथा समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। मौसम के बदलाव का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

आज आप आराम के मूड में रहेंगे। मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय बीतेगा। फिर भी आप अपने जरूरी काम का समय पर पूरे कर लेंगे। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव की योजनाएं बनाएंगे। इससे समस्याएं भी हो सकती हैं। बेहतर होगा किसी अनुभवी प्रभावशाली इंसान की मदद जरूर लें। घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति रहेगी। सदस्यों को समझाने में धैर्य व संयम से काम ले। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कमर दर्द व जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस समय तली भुनी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट