Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 16 December 2021: कोई अच्छा समाचार मिलेगा, धन की प्राप्ति होगी

मेष –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थिति में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद न करें। पैसा मिलने से राहत महसूस होगी। इस वक्त ज्यादातर काम फोन से ही होंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी।परंतु आपका सावधान रहना आपको स्वस्थ भी रखेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इसका परिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। समय अनुसार अपने दिनचर्या में भी परिवर्तन लाने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज बिजनेस में कुछ सकारात्मक गतिविधियां शुरू होंगी। समय पर काम पूरे हो जाएंगे। काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता रहेगी। अपनी दिनचर्या और आहार व्यवस्थित रखे। संतुलित खानपान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

अफवाहों पर ध्यान ना दें। तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत करने से शांति महसूस होगी। व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है परंतु किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। इस समय विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां ना उत्पन्न होने दे। हालांकि घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क –

किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। सफलता जरूर मिलेगी। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसलों को ही महत्व दें। व्यवसायिक दृष्टि से समय सामान्य ही है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल हो ही जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से नुकसान होने की संभावना है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार करके व्यवस्था को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह –

यह समय अपनी योग्यता और क्षमता ओं का सहयोग करने का है।अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। बिजनेस के नए मॉडल मिलेंगे। लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका पैसा मिल सकता है। राजकीय परेशानी दूर हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

वित्तीय योजनाओं संबंधी कामों पर खासतौर से ध्यान दें। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे। इस वक्त वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें क्योंकि बिजनेस में नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। घर परिवार में उचित व्यवस्था तथा सामंजस्य बना रहेगा। तथा सभी सदस्य सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। खांसी जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

रुकी हुई पेमेंट आदि मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कामों में रुकावटें आएंगी। फिर भी सूझबूझ से काम पूरे होते जाएंगे। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम नतीजा मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार जनों के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद में भी व्यतीत होगा। दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

दिन खुशनुमा रहेगा। अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। इस वक्त कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कुछ पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती हैं। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु –

पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या दूर हो होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे तथा आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य भी पूर्ण कर पाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। कोई आपकी भावुकता और उदारता का नाजायज फायदा भी उठा सकता है। इसलिए अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाएं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी पुराने मित्र से फोन द्वारा बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ही रखें, लापरवाही बिल्कुल ना करें। वरना मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की उचित संभावना है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजनाएं बना ले। मार्केटिंग और बिजनेस संबंधों को मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत खोल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान करना सकारात्मकता देगा। ज्यादा गरिष्ठ और तला भुना भोजन से परहेज करें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ –

उन कार्यों को पूर्ण करने का समय आ गया है, जिनके लिए पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी, तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा। आयात-निर्यात संबंधी बिजनेस में गति आएगी। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई विवाद जैसी स्थिति न बनने दें, इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन –

घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। किसी धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इसे घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। बहुत मेहनत की भी जरूरत है। व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। इससे संबंधों में सरसता बनी रहेगी। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट