Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 15 October 2021: कारोबार में मुनाफा होगा, कोई बिगड़ा काम बनेगा

मेष –

आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। धार्मिक व आध्यात्मिक से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। अपनी ईगो व गुस्से पर नियंत्रण अवश्य रखें। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। मीडिया संबंधित गतिविधियों पर ध्यान दें। फायदेमंद खबर मिल सकता है। बहुत मेहनत और कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों मैं कोई भी निर्णय बहुत ध्यान पूर्वक ले। जरा सी लापरवाही आपके लिए बहुत बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। किसी भी तरह के बदलाव से फायदा नहीं है। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बना कर रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-

मिथुन –

घर के रखरखाव व सुख सुविधा संबंधी चीजों में खरीदारी करने की योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुलता महसूस होगी। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने की जगह अपने फैसले को महत्व दें। लाभ के स्त्रोतों में कुछ कमी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

सामाजिक क्षेत्र में दिन पर दिन आपकी स्थिति सम्मानित होती जा रही हैं। इसकी वजह से आपके लाभदायक संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। स्थिति भी मजबूत रहेगी। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। नए कामों की शुरुआत करने के लिए समय ठीक नहीं है। प्रभावशाली इंसान की मदद से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। परिवारिक वातावरण सुखमय बनाए रखने के लिए अपने अहम और क्रोध पर काबू रखें। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनाए। गैस व अफारा की वजह से पेट खराब हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

आर्थिक गतिविधियों संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। आज अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। परिवार के लोगों और दोस्तों की मदद से तनाव दूर होगा। घर व्यवसाय के बीच आपका उचित सामंजस्य रहेगा। जिससे पारिवारिक लोगों के संबंध आपस में सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। वाहन से या गिरकर चोट लगने की संभावना लग रही है। अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक सदस्य कुछ और असहज महसूस कर सकते हैं। आप के मान सम्मान में भी कभी आएगी। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखना जरूरी है, कोई आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से कार्य क्षमता में कमी आ सकती है। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने घर परिवार पर अधिक ध्यान दें। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश लगाने के बजाय उनके साथ सहयोगात्मक बर्ताव रखें। किसी अनुभवी और बड़े व्यक्ति की मदद से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलेंगी। किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए ऐसी मित्रता से दूरी बनाकर रखें। जिससे पारिवारिक जीवन मैं किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

घर में चल रही किसी समस्या का समाधान में गुस्से से नहीं बल्कि संयमित और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में पार्टियों के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। क्योंकि छोटी सी गलती आपको बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी स्वीकृति मिलने से तनाव मुक्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु –

आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ने की वजह से कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखें। जरा सी असावधानी आपसी संबंधों में अलगाव ला सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित लोग अपना ध्यान रखें। तथा अपनी जांच आदि भी करवा ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो उत्पादन क्षमता में कमी आई थी। अब उसमें सुधार आना शुरू होगा। आत्मविश्वास से अपने काम में लगे रहें। सफलता निश्चित है। अपने किसी भी कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। इससे आप का मनोबल पड़ेगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। उमस भरे की वजह से एलर्जी और घबराहट रहेगी। गर्मी से अपना बचाव करें.

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं ,एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव। इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद का आपका घर परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा। थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। कर्म से ही भाग्य का निर्माण होगा। आपकी योग्यता व कार्य क्षमता आपके लिए नई उपलब्धियां तैयार करेगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। हिम्मत ना हारे और व्यवसायिक गतिविधियों में कार्यप्रणाली पर कुछ बदलाव लाने संबंधी योजनाएं बनाएं। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। इससे आपके आत्म बल में वृद्धि होगी। कभी-कभी मनोबल में कमी व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप व्यतीत करें। और मेडिटेशन का भी सहारा ले।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट