Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 15 August 2021: परिवार का सहयोग मिलेगा, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे

मेष –

दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु उसके परिणाम भी शानदार ही मिलेंगे। बेहतरीन लाभ की संभावना है। रुके हुए सरकारी मामले हल हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। परिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृष –

किसी प्रिय जन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा। अहंकार और जिद में आकर कोई लाभदायक उपलब्धि गवा भी सकते हैं। मुश्किल समय में आपके परिजनों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रदूषित वातावरण तथा खानपान से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

सिर्फ कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आने की जरूरत है। आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन रही है। संयुक्त परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से कुछ राहत रहेगी। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। व्यवसाय प्रतिस्पर्धा में भी उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित तैयारियों की प्लानिंग भी होगी। युवाओं को जॉब संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन इस वक्त व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना ज्यादा जरूरी है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों की वजह से अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहम को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी तथा कैरियर संबंधी कोई चिंता भी दूर होगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी। सिर्फ ध्यान रखें कि नौकरी अथवा व्यापार में क्रोध आपका शत्रु बन सकता है। पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना आने दें। चोट अथवा दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला

धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। जिससे आप अपने अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में समय ज्यादा व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित रहें। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने कार्य क्षेत्र पर ना होने दें। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा तथा आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे। तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उचित आराम लें तथा योगा और मेडिटेशन में भी समय जरूर लगाएं।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। थकान के बावजूद खुशी महसूस होगी। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें। नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। व्यवसाय में गतिविधियां यथावत रहेंगी। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास द्वारा कई उलझे हुए कामों को सुलझा लेंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ समय देना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्तता बनाए रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। नौकरीपेशा लोग अपना काम सावधानीपूर्वक करें। फाइल वर्क में कोई गलती हो सकती है। पति-पत्नी में आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेमी/प्रेमिका के मुलाकात के अवसर बनेंगे। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का भी ज्यादा सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

आत्म अवलोकन करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा मानसिक शांति भी अनुभव होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों का सहयोग काम की गति बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। इस समय इंफेक्शन होने जैसी आशंका लग रही है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट