Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 14 September 2021: प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें, विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा

मेष  –

समय अनुकूल है। अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। ऑफिस में समस्याएं रहेंगी, लेकिन संयम रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। साथ ही व्यवसाय संबंधी कार्यों में भी गति धीमी ही रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष  –

दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में ऑर्डर से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। घर तथा पारिवारिक लोगो के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ की प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन  –

अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उस उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति आप को अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की जरूरत है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है, इस बात का ध्यान रखें। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क –

विद्यार्थियों को प्रति स्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।  पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या  –

कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत होंगे तथा बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर भी ध्यान देने का है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन मैं खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय मैं लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

आप अपनी दिनचर्या में जिस तरह का परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं वह आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होगा।  व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। प्रेम संबंधों में आप के गुस्से की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकते हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु  –

आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। तथा पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र मे बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते वक्त पूरा ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा।  घर परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें। क्योंकि आपके रूखे व्यवहार से परिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना दे कर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें।  नौकरी में कोई टारगेट पूरा करने से मान सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसाय क्षेत्र में भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही संबंधों में पुनः नजदीकियां आएंगी। खांसी जुकाम जैसे दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ  –

संतान की तरह से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक से चारों ओर से क्रियान्वित कर पाएंगे।  भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन  –

बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी करेगा। उनका मान सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप बगैरा करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट