Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 13 July 2021: कोई अच्छा समाचार मिलेगा, धन की प्राप्ति होगी

मेष

मेष राशिफल जातक घर में किसी खास दोस्त के आने से लाभ होगा। आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों का ध्यान खींचेगा। सामाजिक मेलजोल सुकून देंगे। ट्रेड से जुड़ें कारोबारियों को लाभ मिलेगा। किसी बीमारी की चपेट में आने की पूरी संभावना है।

वृष

वृष राशिफल के अनुसार जातक सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी। वाणी में सावधानी बरतें। निजी संबंधों में थोड़ी मजबूती आएगी। आमदनी अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन

मिथुन राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक लगन और मेहनत का है इसकी सरहाना भी होगी। और इसके चलते कुछ वित्तीय लाभ भी मिल सकता है।माता-पिता और भाई-बहनों से सुख मिलेगा। जो सुकून देने वाला है। खर्च की अधिकता रहेगी, व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जातक काम की अधिकता की वजह से सेहत खराब होगी।

कर्क

कर्क राशिफल के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन जातक अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम बनेंगे। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नए अनुबंध सिरे चढ़ेंगे। अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यवसाय या निवेश में जिसमे हाथ डालेंगे लाभ मिलेगा। सेहत के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह

सिंह राशिफल की गणना के अनुसार जातक के घर में उल्लास का माहौल तनाव को कम कर देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय सेहत से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। व्यवसाय में पार्टनरशिप से बचेंगे तो लाभ मिलेगा। घर परिवार में किसी खराब सेहत परेशानी की वजह बनेगी।

कन्या

भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। बिना मेहनत सफलता नहीं मिलेगी। आलस का त्याग करें,लाभ मिलेगा। योग व प्राणायाम से सेहत बढ़िया रहेगा।

तुला

तुला राशिफल की गणना के अनुसार जातक के लिए आज का दिन व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा समस्या पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होने से जातक को लाभ मिलेगा। सर्दी-जुकाम से परेशानी बढ़ जाएगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक के करियर व पढ़ाई के लिए सही है। खेल या किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा। पढाई में जल्दबाजी ना करें। कठिन परिश्रम से ही फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी कामों से जुड़े लोगों को अच्छा रिटर्न मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आंखों की समस्या से परेशान रहेंगे।

धनु

धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। बच्चों का ख्याल रखें। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शुगर के मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।

मकर

मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक के लिए आमतौर पर यह दिन सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कारोबार में दोस्तों के सहयोग से लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

कुंभ राशिफल की भविष्यवाणी जातक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। निवेश या व्यवसाय में डील रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

मीन

मीन राशिफल की गणना के अनुसार जातक के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान की सुरक्षा करने की जरूरत है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष,धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगा। धन निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खानपान संतुलित रखें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट