Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 13 January 2022: संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, परिवार में मंगल प्रसंग होगा

मेष –

कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना तथा प्रारूप बनाना आपको निश्चित ही सफल करेगा। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत है। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बना के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

आज दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो कि फायदेमंद रहेगी। नए काम को शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्टर करने जैसे कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

परिवार के सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि हो सकती है। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात सबको प्रसन्नता देगी। कार्यक्षेत्र में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

पिछले कुछ समय से रुके हुए तथा अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। व्यवसायिक लोन या टैक्स संबंधित मामलों में कुछ उलझनें आएंगी। इसलिए इन कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोलेगी। घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें। और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह –

व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। बिजनेस में चल रही परेशानियों में ठहराव आएगा और परिस्थितियां बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी। अभी गतिविधियां धीमी ही रहेंगी। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या –

आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगे। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन कॉल्स से ज्यादातर काम पूरे होते जाएंगे। पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ संबंधी चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। बिजनेस में ग्रह स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां आएंगी। छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी योजना दूसरों से शेयर न करें। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य भी उत्तम बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

इस वर्ष आपने अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण किया है। इसका सुखद परिणाम आपके आज पर पड़ेगा। गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आप की मानहानि कर सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना आने दे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। गर्म-सर्द होने की वजह से नजला जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

अध्ययनरत लोगों के लिए समय सफलता दायक है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा मे जरूर शामिल होना चाहिए।कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आप को नई दिशा प्रदान करेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। हालांकि बिजनेस में प्रतिस्पर्धाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आपको कोशिशों के मुताबिक नतीजे भी मिलते जाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भरपूर आराम ले तथा व्यायाम करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

कोई शुभ समाचार मिलने से दिन बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेंगी। इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। इस समय कॉम्पिटीशन भी बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी। खानपान तथा दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

परिवार में चल रही किसी उलझन का आपके सहयोग से उचित समाधान मिल सकता है। शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। व्यावसायिक मामलों में किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने निर्णय पर ही अडिग रहे। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दे।समझदारी से काम ले तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान भी करें। कार्य के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम इसका उचित इलाज है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट