Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 13 February 2022: आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे

मेष –

कुछ समय से आप जिस काम को करने की कोशिश में थे, आज उसका फायदा मिलेगा। अपने उसूलों और आदर्शों के साथ आप किसी भी तरह का समझौता न करें। बिजनेस संबंधी कोर्ट केस के मामलों मे दिक्कतें बनी रहेंगी। बिजनेस के कामों में उलझने आएंगी। लेकिन आप समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ ही लेंगे। पति-पत्नी के बीच में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम तथा रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से ही होगी। आपके नए विचार तथा जागरूकता आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को प्रबल करेंगे। इस समय कोई जटिल काम भी पूरा होने की संभावना है। बिजनेस संबंधी गतिविधियों में गोपनीयता रखें। टैक्स संबंधी कागजात पूर्ण रखना जरूरी है। व्यस्तता के कारण घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। और कार्य की अधिकता का असर भी साउथ फिल्म को खराब करेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन –

व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, जिससे आपको शांति और नई ऊर्जा मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से तथा ऊर्जा से पूर्ण कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क –

नई उपलब्धि सामने आएगी और लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ पैसा लेने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस संबंधी कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी इसलिए अपनी फाइलें और कागजात कंप्लीट रखें। विदेश से संबंधित व्यवसाय में अपार सफलता मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच घर के किसी समस्या को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। बेहतर होगा कि घर की बातें बाहर ना निकलने दे। प्रेम तथा रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं।कुछ उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी। मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

बिजनेस में रिस्क ना ले और वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। सभी लंबित कार्य निपटाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में स्टाफ के साथ सामंजस्य बिठाने में अभी कुछ परेशानियां आएंगी। पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लेना पड़ सकता है। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों मे भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की भी जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा। आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी। व्यवसाय में पिछले कुछ खराब अनुभवों से सीख लेकर आज को बेहतर बनाने का प्रयास करें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन में कुछ कटुता और सकती है। इसकी वजह से चिंताजनक वातावरण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसमी बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

आज किसी की मध्यस्थता से पारिवारिक विवादों का निवारण होगा। साथ ही आप के निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। किसी संस्था अथवा सम्मेलन में आप को सम्मानित भी किया जाएगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कोई विभागीय जांच होने की आशंका है। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रहेगा तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और सुस्ती हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपकी कोई मुश्किल हल हो सकती है। दिन सुख शांति पूर्ण व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। युवाओं की करियर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण होगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। घर का वातावरण सुखद तथा शांतिपूर्ण बना रहेगा। परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। यानी कि प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही मेहनत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

धनु –

भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर आज परिवार में कुछ विचार विमर्श होंगे। आपका उदार शील तथा मिलनसार स्वभाव आप की छवि को और अधिक निखरेगा। व्यापार में पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल है व्यस्तता के बावजूद आप किसी नए कार्य में भी दिलचस्पी लेंगे, और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी संबंधी के यहां निमंत्रण और आतिथ्य सत्कार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए उचित व्यवस्था भी आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति आप विशेष रुप से ध्यान देंगे। तथा स्वयं को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी भी काम को सोच-समझकर करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी नई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच विचार में समय ना लगाएं। युवाओं को रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी मिलने की संभावना है। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। मेहमानों की आवाजाही सबको सुख और खुशी प्रदान करेगी। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं में सुधार आएगा। परंतु अभी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। डॉक्टर की राय का पूरी तरह अनुसरण करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

राजनैतिक अथवा सरकारी मामले निपटाने का अनुकूल समय है। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे परास्त होंगे। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। नई-नई योजनाओं पर अमल करना लाभदायक रहेगा। इस समय कमीशन तथा कपड़े से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी तथा घर की उत्तम व्यवस्था रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती हैं। अनुचित खानपान की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें उत्पन्न होंगी। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मीन –

अपने कार्यों को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। आज आपकी कोई उन्नति का रास्ता खुलने वाला है। आप सकारात्मक तथा अनुभवी लोगों के विचारों से प्रेरणा लेकर अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगे। व्यापार में नए काम शुरू करने की योजना बन सकती हैं। बड़ी डील या एग्रीमेंट होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई खास फैसला लेने में मदद मिलेगी। घर परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी परेशानी जैसे खांसी जुखाम हावी हो सकते हैं। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट