Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 12 January 2022: आय में इजाफा होगा, कामकाज की प्लानिंग बनेगी

मेष –

वरिष्ठ लोगों के सहयोग से कोई काम पूरा करने में सफल रहेंगे। उनका साथ आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। इस समय बिजनेस संबंधी नए ऑफर मिलेंगे। हालांकि कारोबारी गतिविधियों में मेहनत ज्यादा हो सकती है। आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। अन्य गतिविधियों के साथ-साथ घर परिवार के प्रति भी अपना दायित्व निभाना जरूरी है। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध गहरे होंगे। बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वर्तमान ग्रह स्थिति बहुत बेहतर है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी आपको मार्गदर्शन मिलेगा जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। घुटनों और जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या बढ़ सकती है। अपना उचित इलाज और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

इस समय ग्रह स्थिति धनदायक बनी हुई है। अपना पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रखे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप समस्याओं का हल भी निकाल लेंगे। ऑफिस में कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है और उच्चाधिकारियों की मदद से आप कोई प्रोजेक्ट भी पूरा कर लेंगे। व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या आने पर तुरंत इलाज ले। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और फायदेमंद कॉन्टेक्ट बनेंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए समय अच्छा है। बिजनेस में ग्रोथ लाने के लिए कामों में नयापन लाने की जरूरत है। कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है, जोकि लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक तनाव रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बेहतरीन होंगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने से आप अपनी योजनाओं को भी उचित अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। ऑफिस की आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार होंगे जो कि उचित रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की सुख शांति को भी बनाकर रखेगा। कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या –

ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित चल रही रुकावटें दूर होंगी। भाइयों के साथ चल रहे विवादों को तुलना देकर सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। घर परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आने से मन प्रफुल्लित और प्रसन्न रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उचित प्लानिंग कर लेने से आसानी होगी। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। कार्यस्थल पर मशीनरी संबंधित कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान भी हो जाएगा। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी अपना ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। समय रहते इनका निवारण करने का प्रयास करें। कुछ समय व्यायाम योग आदि के लिए भी जरूर निकालें। मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तताी बनी रहेगी। आप अपने आप को मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य भी बन सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं। इस समय कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में रहेंगी। पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से उत्साह भरा माहौल रहेगा। शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति रहेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही ना बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। ऐसा करना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। कर्मचारियों की वजह से कोई नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में अथवा किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। पारिवारिक सदस्य के बीच आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे। ज्यादा तनाव लेने से परहेज करें तथा संतुलित खान-पान रखें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

संतान के पढ़ाई अथवा करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे बहुत अधिक सुकून और खुशी हासिल होगी। कोई पारिवारिक मसला भी हल हो सकता है। इस समय मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में सफलता की स्थिति रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट अथवा उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ डिनर तथा लॉन्ग ड्राइव में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। परंतु कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है वरना मानहानि की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। यह समय व्यवसाय पर बहुत अधिक फोकस रहने का है। आपकी सूझबूझ कार्यस्थल की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी तथा बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य परिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों को उत्तम बनाएंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। तनाव और नकारात्मक बातों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

आज कोई बहुत दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी भी काम को प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आप को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। इंश्योरेंस, लोन या पॉलिसी संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनी रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी काम भी अच्छे से पूरे होंगे। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति भावनात्मक नज़दीकियां बने रहेंगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही ना बरतें। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट