Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 11 January 2022: संतान प्राप्ति के योग हैं, तीर्थाटन की योजना बनेगी

मेष –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। परंतु आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने मैं सक्षम रहेंगे। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। ये समय उचित व्यवसायिक रणनीति बनाकर काम करने का है। इस समय प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। सावधान रहे तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरा पालन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

आप अपने किसी खास हुनर को निखारने मैं बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से मेल मिलाप सुकून देगा। अपने व्यवसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है। किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है। पारिवारिक लोगों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमी की वजह से निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अगर कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज उसके लिए तकाज़ा कर सकते हैं। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पानी के चक्कर में गैर कानूनी कार्य में हाथ डालना उचित नहीं है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। कभी-कभी आप अपने आत्म विश्वास और मनोबल में महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

वर्तमान दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए आप के भरसक प्रयास रहेंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साझेदारी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा। कभी-कभी मन मुताबिक तरीके से कार्य ना बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी सोच को उत्तम और पॉजिटिव बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। तो समय अनुकूल है। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है। अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने ऑफिशियल फाइलें वगैरा कंप्लीट रखें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव पूर्ण माहौल रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़े। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेंगी। आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल होंगे। पैसों से संबंधी लेन-देन करते वक्त बहुत सावधानी रखें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी तथा भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आज संतान के करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आप अपनी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन कार्यप्रणाली द्वारा कई कार्य सुचारू रूप से संपन्न कर पाएंगे। व्यापार में मीडिया और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्य में ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इस समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। अपने अंदर उर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक –

दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। मानसिक सुकून भी बना रहेगा। घर के वातावरण को अनुशासित तथा सुखद बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बेहतरीन डील हो सकती हैं। घर परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। रक्त संबंधी इंफेक्शन की आशंका है। लापरवाही ना बरतें और उचित जांच करवाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

किसी परिवार के सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। आपका भाग्यवादी होने की अपेक्षा कर्म प्रधान होना अधिक सकारात्मक बनाएगा। इस समय मार्केटिंग की बजाए कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय दें। आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना ना आने दे। इसका असर आपके घर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। दिनचर्या में भी परिवर्तन आएगा। स्ट्रांग व्यवसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं। व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। पति-पत्नी परस्पर सामान्य से बारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा। खांसी जुखाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। यह समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। आज कुछ ऐसी घटना घटेगी कि जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। किसी समाज सेवी संस्था के प्रति आपको सहयोग की भावना प्रबल होगी। व्यापार में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। साथ ही अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से पारिवारिक व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। आपका उन्हें सहयोग देना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

किसी प्रभावशाली व्यक्ति के अनुभव और मार्गदर्शन द्वारा आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे तथा उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा की परेशानी राहत पाने के लिए कुछ समय और मेडिटेशन करने में जरूर लगाएं। साथ ही अपने खान-पान के प्रति भी सजग रहें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट