Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 11 February 2022: दोस्तों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें

मेष –

समस्याओं से घबराने के बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। आपको सफलता मिलेगी। संपर्कों तथा संबंधों का दायरा भी काफी विस्तृत होगा। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलेंगे। जमीन जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बनी हुई है। घर में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव महसूस होगा। प्रेमी प्रेमिका दोनों एक दूसरे की भावना तथा परिस्थितियों को समझेंगे। वर्तमान मौसम से अपना विचार रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज उसका समाधान आपसी सहमति से मिल सकता है। रहन-सहन को और अधिक उत्तम बनाने हेतु कुछ संकल्प करेंगे। इस समय व्यवसाय तथा नौकरी में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। आपके द्वारा कोई लिया गया निर्णय सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनाएं। दोस्तों के साथ व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या द्वारा उठने से चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर से परेशान व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

मन मुताबिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। इस समय व्यवसाय संबंधी पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ाएं। समय अनुकूल है। व्यवसाय में वर्तमान कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। बैंकिंग, वकील, सीए जैसे प्रोफेशन के समय बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। बच्चों के साथ नरमाई से पेश आएं।तथा दोस्ताना व्यवहार रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई दिक्कत उभर सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

कहीं निवेश करना हो तो अनुकूल समय है। फायदे होगा। आपका विश्वास और दृढ़ निश्चय होना आपको सफलता देगा। व्यवसाय संबंधी आगामी कार्यों की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। साहित्य तथा कला से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। मौसम के बदलाव संबंधी परेशानियों से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

आप अपने अंदर गजब की दृढ़ता और इच्छा शक्ति महसूस करेंगे। घर को नया लुक देने की योजना बन रही है तो किसी इंटीरियर की सलाह अवश्य ले। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। सर्दी की वजह से खांसी जुकाम बुखार की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

मित्रों तथा परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएंगे। बिजनेस में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नई जिम्मेदारियां निभा लेंगे। मशीनरी आदि के खराब होने से प्रोडक्शन रुक सकता है। घर परिवार तथा मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर परिवार पर बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें उठ सकती हैं। लापरवाही नुकसान दायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार के कार्यों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे तथा सभी मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल है। कई संभावनाएं सामने आएंगी।व्यापार तथा कामकाज में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। परिवार के साथ दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम अवश्य बनाएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

अपने हुनर अथवा काबिलियत को सबके समक्ष लाने का उचित समय है। स्त्री वर्ग अपने व्यक्तित्व को निखारने में विशेष रूप से प्रयास करेंगी और सफल भी रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से बिजनेस संबंधी बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है हालांकि पेमेंट आदि से संबंधित परेशानियां तो बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन अमर्यादित प्रेम संबंधों को रखना सीधा मुसीबत को निमंत्रण देना जैसा होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को पूर्णता संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

समय उत्तम है, मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपनी धैर्य व सहनशक्ति द्वारा अपनी उम्मीदों तथा आशाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या अनुबंध निरस्त होने से तनाव रहेगा। हालांकि कला विज्ञान तथा मशीनरी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और मानसिक तनाव हावी रह सकते हैं। कुछ समय खुद के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

पिछले अनुभवों से सीख कर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, और काफी हद तक सफल भी होंगे। इस समय व्यवसाय में कुछ विपरीत परिस्थितियों रहेंगी। इसलिए व्यवसायिक मामलों में लचीला रुख रखें। ठेकेदारी संबंधी व्यवसाय में नुकसानदायक स्थिति बन रही है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग तथा भावनात्मक संबल मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

घर और व्यक्तिगत कामों में सम्मान बनाकर रखने से सुकून रहेगा। संतुष्टि कारक समय है। कोई अच्छी खबर मिलेगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिशियल या व्यवसाय संबंधी यात्रा होने की संभावना है। इस समय व्यवसाय में टीमवर्क अथवा सामूहिक गतिविधियों के जरिए सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ बहुत ही खुशनुमा समय व्यतीत होगा। मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। प्रेम संबंध परवान चलेंगे। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती हैं। उचित इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

पिछले कुछ समय से जो कार्य रुके हुए थे आज उनमें कुछ गति आएगी। संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की भी शुरुआत हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर के प्रति सजग रहेंगी। घर में किसी नए नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण व्याप्त रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट