Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 11 December 2021: किसी मित्र से मुलाकात होगी, समस्या का समाधान होगा

मेष –

वर्तमान समय में परिवर्तन की वजह से जीवन पर आ रहे प्रभाव को स्वीकारे। इससे आप अपनी समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। अपने काम के प्रति और अधिक मनन तथा चिंतन करने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाना जरूरी है। पति-पत्नी में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करें। अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। समय समय पर उचित आराम भी लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

प्रॉपर्टी संबंधित रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश के लिए परिस्थिति आपके पक्ष में है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। मेहनत अधिक और परिणाम कम वाली स्थिति बन सकती है। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित बड़ा आर्डर दिलवा सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा परंतु अत्यधिक प्रयास भी करने होंगे। मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। सावधान रहें, भावनाओं में आकर आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से निर्णय ले। दांपत्य जीवन में संबंधों में भावनात्मक निकटता और मधुरता बनी रहेगी। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। और काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में फोन द्वारा अथवा किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है,जोकि फायदेमंद साबित होगी। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ेगी। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और आपकी योग्यता और कार्य क्षमता को भी जागृत होने का अवसर मिलेगा। गतिविधियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत सफलता देगी। व्यस्तता की वजह से घर में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर का वातावरण सुखमय और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। सिर दर्द माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और उर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि किसी भी नए कार्य को शुरू करने की वजह वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाना सब को खुशी देगा। बदलते मौसम की वजह से खांसी जुखाम की समस्या बढ़ेगी। आयुर्वेदिक इलाज करना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने वाली है। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का माहौल सुकून और शांति वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। रुका हुआ या उधार दिया पैसा समय पर मिल जाएगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय जीवनसाथी या परिवार जनों से सलाह मशवरा अवश्य करें। कुछ समय मनोरंजन व मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। आपकी लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उभर सकती है। अपना उचित इलाज अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

आपके संपर्कों से कुछ लोगों को सहायता मिल सकती है। इससे लोगों के बीच में आपकी उत्तम छवि बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में फायदा होगा। आपके उत्तम छवि की वजह से आपको उचित आर्डर भी मिलेंगे। पति-पत्नी के संबंध में उचित सामंजस्य रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंध आप की परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहना जरूरी है। खांसी जुकाम जैसी दिक्कत भी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाए दिमाग से काम ले।क्योंकि भावुकता में कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं। कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान के साथ विचार विमर्श जरूर करें। इस समय स्वयं द्वारा लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर कुछ नोक झोक की स्थिति रहेगी।परंतु आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

यह समय अपने रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए बहुत ही अनुकूल है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। इस वक्त बिजनेस में परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में रहेंगी। इनका सदुपयोग करें। कारोबारी हालात में सुधार होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। इस समय पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। लीवर को आराम देने के लिए बहुत ही हल्का खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

जल्दी परिणाम हासिल करने की वजह से गलत रास्तों का चयन ना करें तथा अपनी मर्यादा का भी ध्यान अवश्य रखें। आपका क्रोध पूर्ण व्यवहार भी आपकी योजनाओं को डगमगा सकता है। इस समय का कोई नया साधन प्रशस्त हो सकता है। व्यवसाय में विस्तार करने अथवा किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पति-पत्नी किसी छोटी सी बात को लेकर आपस में मनमुटाव ना करें। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या बढ़ सकती है। जिसका मुख्य कारण आपका लापरवाही ही है। इसलिए सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक रहेगी प्रत्येक कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। व्यवसायिक नजरिये से ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन लेना चाहिए। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए इन से दूरी बनाकर रखें। कभी-कभी बीती हुई नकारात्मक बातें याद आने से उसका दुष्प्रभाव आपके मानसिक सुकून पर पड़ सकता है।योगा और मेडिटेशन करने से आपको इस समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट