Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 10 June 2023 : शनि आज इस राशि पर रहेगा भारी, मेष से मीन राशि तक वालों का जानें हाल

rashifal 10 june 2023

Rashifal 10 June 2023 : शनिवार यानी 10 जून कई राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। वहीं, कुछ राशि के लोगों सतर्क रहना होगा। इस शनिवार किस राशि वाले पर शनि की कृपा रहेगी तो किस पर रहेगी टेढ़ी नजर। आइए, 12 राशियों का जानें हाल।

Rashifal 10 June 2023 :

मेष (Aries)
उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार-व्यवसाय में अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा।

वृषभ (Taurus)
दिन अच्छा रहेगा। स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष व्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
दिन शानदार रहेगा। परिवार व इष्ट मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। नया व्यापारिक संबंध आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क (Cancer)
आपका दिन मानसिक तनाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर बेहद परेशान रह सकते हैं। मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह (Leo)
उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहने वाला है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ संबंध में सतर्क रहें। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। नया काम शुरू न करें। आपको परिवार में मतभेद के कारण पैतृक संपत्ति से वंचित होना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo)
आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रसन्न रहेंगे। नई ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पुराना रुका हुआ कार्य शुरू कर सकते हैं। कोई वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला (Libra)
आपका दिन शानदार रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। कोई पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
व्यर्थ की भागदौड़ से दिन भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन करना नुकसान दे सकता है। बड़ी राशि किसी को उधार न दें।

धनु (Sagittarius)
मन अशांत रहेगा। बड़ी परेशानी में उलझ सकते हैं। विरोधी वर्ग से व्यवसाय-व्यापार में नुकसान होगा। नया काम शुरू न करें। परिवार में विवाद की स्थिति रहेगी।

मकर (Capricorn)
दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। परिवार के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कुंभ (Aquarius)
परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नया व्यापार-व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बड़ी साझेदारी आपकी हो सकती है। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मीन (Pisces)
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज रुक सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट