Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 10 December 2021: कामकाज में सफलता के योग हैं, स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें

मेष –

अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। इसलिए इन के आरंभ में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर पूरी तरह सजग रहें। बिजनेस में गति देने के लिए समय अनुकूल है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेगी। तरक्की के भी अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को बहुत अधिक सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे तथा वाहन भी चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। तथा वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष –

दिन का कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्य में तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के सामने दिखावे से बचे। कोई कर्मचारी आपकी योजना लीक कर सकता है। लापरवाही न करें और सभी कामों पर पैनी नजर रखें। जीवन साथी का आप के कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। बदलते मौसम की वजह से थकान व सुस्ती महसूस हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यायाम आदि पर भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में दिन व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रखने से संपर्क दायरा विस्तृत होगा। विद्यार्थी अपने एग्जाम की तैयारी में पूरा ध्यान देंगे। इस वक्त वर्तमान बिजनेस गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नुकसान की भी स्थिति बन रही है। आज ग्रह स्थिति भी बहुत अधिक उत्तम नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा परंतु बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। अधिक व्यस्तता की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी देखभाल भी करना भी आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। जिससे आपको बेहतरीन मार्गदर्शन मिलेगा। फायदेमंद अनुबंध होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। जिसकी वजह से आप पर आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना ले। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर भरोसा रखें। इससे परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हो जाएंगी। पूरा ध्यान कार्यस्थल पर ही रखें। बाहरी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखना ही ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार का फायदा नहीं लग रहा है। अपनी परेशानियों को जीवन साथी के साथ अवश्य शेयर करें, इससे आपको उचित सलाह मिलेगी तथा मनोबल भी बना रहेगा। तनाव और थकान का असर आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ व्यतीत करने से कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

अपनी पिछली गलतियों पर मनन करें तथा उसमें सुधार लाने की कोशिश करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती हैं। माता-पिता तथा वरिष्ठ व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का मतभेद या अवहेलना बिल्कुल ना करें। बिजनेस में गति लाने के लिए अनुभवी और व्यवसायिक लोगों की योग्यता और अनुभवों पर ध्यान दें। इससे आपको नई जानकारियां मिलेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई लक्ष्य पूरा करने से प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ मेलजोल रखते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें अन्यथा बदनामी हो सकती हैं। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा अवश्य लें। कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी अवश्य लगाएं।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

आज कोई व्यक्तिगत या प्रॉपर्टी संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से हल हो सकता है। जिसकी वजह से आप को काफी हद तक राहत महसूस होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपने काम में ध्यान भी नहीं लगा पाएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक काम होने से खुशी और सुकून मिलेगा। स्टाफ और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। बदलते वातावरण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

आपका पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों पर ही केंद्रित रहेगा जिसकी वजह से व्यस्तता रहेगी परंतु इसके परिणाम भी उत्तम ही हासिल होंगे। कार्यस्थल पर सभी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दूसरों पर काम छोड़ने की अपेक्षा अपनी देखरेख में ही करें तो अच्छा होगा। क्योंकि कारखाने, मशीनरी आदि से जुड़े बिजनेस में नुकसान की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। तथा घर का माहौल में उचित व अनुशासित रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। तनावपूर्ण स्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपका सर्कल बढ़ेगा। घर और व्यवसाय में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध खराब न करें। इसका नकारात्मक असर आपके बिजनेस पर पड़ सकता हैं। मीडिया संबंधी गतिविधियों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनके द्वारा आज आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

संतान की तरफ से समस्या हल होने पर तनाव से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। समय अनुकूल है। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। व्यापार मे आपके द्वारा लिए गए ठोस निर्णय बेहतर साबित होंगे, तथा कामयाबी भी हासिल होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से कुछ आलस व ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज बनते कामों में कुछ रुकावटें आने से परेशानी रहेंगी। जल्दी ही रास्ता भी निकल आएगा।बेहतर होगा कि किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। ससुराल पक्ष से अपनी संबंध खराब ना करें। अन्यथा दोनों परिवारों के बीच नकारात्मक वातावरण बन जाएगा। बच्चे का कोई गलत आचरण आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस संबंधी किसी भी योजना पर काम करने से पहले विचार करना जरूरी है। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।और आप काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की वजह से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी।विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान दिनचर्या मैं महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाएं। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। इससे आप अपना काम ठीक से कर पाएंगे। घर में छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज रखें इससे आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती हैं। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट