Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1 October 2021: किसी मित्र से मुलाकात होगी, रिश्तों से जुड़ी समस्या दूर होगी

मेष

आपकी उदारता व भावुकता भरे स्वभाव से लोग प्रभावित रहेंगे। बाहरी गतिविधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क और अधिक मजबूत करें। आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। जीवनसाथी के साथ सहयोगात्मक तथा भावुकता भरे संबंध रहेंगे। दोस्तों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। मौसम का बदलाव आपकी स्वास्थ्य पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष

इन दिनों आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने में बहुत अधिक मेहनत की है। आपका बोलचाल का लहजा भी प्रभावशाली होता जा रहा है। आज पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से चहल पहल व खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी। जिन लोगों को डायबिटीज तथा बीपी की समस्या है। वह लापरवाही ना बरतें अपनी दिनचर्या को सीमित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन

व्यवसाय स्थल के इंटीरियर या रख रखाव में कुछ बदलाव लाएं। वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखें। मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर घर और बिजनेस सभी की जिम्मेदारी आप पर रहेगी। आप इन्हें बखूबी निभाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क

बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह आपको नई उपलब्धियां देने में मदद करेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को भी अपने कामों के प्रति उचित योगदान देने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पति-पत्नी के बीच में मीठी नोकझोंक हो सकती है। परंतु यही नोकझोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। गर्मी व उमस की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला भुना खाने से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह

सभी काम पूरे होते जाएंगे। अपनी पूरी मेहनत पर ध्यान दें। पेमेंट भी समय पर मिल जाएगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशियां भरा वातावरण रहेगा। विवाह संबंधी तैयारियों की योजना भी बनेगी। इतनी भागदौड़ की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या

दूर दराज की कुछ जगहों से बिजनेस से जुड़े काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। इन कामों पर अपना ध्यान दें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक मंजूरी मिलने से जल्दी ही विवाह होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। इसलिए अधिक सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 9

तुला

कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ के वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। बिजनेस में बदलाव संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। ये बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरीपेशा लोगों के किसी अधिकारी से उलझने पर नुकसान हो सकता है। घर का माहौल सुखमय रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ नजदीकी होने से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। आज के सितारे आपको भाग्यशाली बना रहे हैं। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। संतान के किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

धनु

साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलती बहुत गलतफहमियां पैदा कर सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद साबित होगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मकर

कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिर भी कामकाज चलते रहेंगे। इसलिए तनावमुक्त रहें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। किसी बाहरी इंसान के दखल की वजह से पति-पत्नी तथा परिवार में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक लोगो का आपस में सामंजस्य बना कर रखना बहुत जरूरी है। खांसी जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ

इस समय पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। आज कोई भी नया फैसला न लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही कोई खास खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। जो आपस में ही बैठकर सुलझा ने से से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन

इस समय मेहनत ज्यादा और उसके नतीजे कम मिलेंगे। इसलिए धैर्य रखने का वक्त है। इस दौरान अपने काम के तरीके में बदलाव लाने पर विचार करें। जो के भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में अपनी हद में रहेंगे। अपने अंदर ऊर्जा व आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट