Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 05 April 2022: आपका कोई व्यवसायिक सपना साकार होने वाला है

मेष –

आप पिछले कुछ समय से जिस सुकून की तलाश में थे, आज उसे हासिल कर ही लेंगे। लोगों के साथ आपका मधुर और सहयोगात्मक व्यवहार आप की छवि को और अधिक निखारेगा। आपका कोई व्यवसायिक सपना साकार होने वाला है। जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल होगी। अपने अथक प्रयास और योग्यता द्वारा अपने कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बाहरी लोगों को घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें। मौसम में बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कुछ नए विषयों पर जानकारियां हासिल होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर व्यतीत करें। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी। ज्यादा तनाव वाली परिस्थितियों से दूरी बनाकर रखें। सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज किसी प्रिय संबंधी अथवा मित्र से मुलाकात होगी। तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई हल भी मिलेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको मनपसंद उपहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके ज्यादा अनुशासित व्यवहार की वजह से कर्मचारी आपसे कुछ नाराज भी हो सकते हैं। महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। घर-परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों का असर घर की व्यवस्था को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा तनाव उत्पन्न करने वाले कारणों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

अनुभवी लोगों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिलेगा। कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून रहेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। फोन द्वारा व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। उसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद की स्थिति बनेगी। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। अपने खान-पान और आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

जमीन जायदाद संबंधी कोई कार्य अटका हुआ है तो आज उस पर पुनः काम शुरू हो सकता है। अपनी हिम्मत और विल पावर से किसी भी मुश्किल कार्य को हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति तथा एकाग्रता रखना जरुरी है। अभी व्यवसाय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से लिवर संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

आज मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं अपने घरेलू तथा व्यवसायिक कार्याे को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका फोकस रहेगा। व्यवसाय में चल रहे संघर्ष से जल्दी ही राहत मिलने वाली है। धैर्य और मेहनत की जरूरत है। आपके काम करने की किसी नई तकनीक में जल्दी ही सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आप को आमंत्रित किया जा सकता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहेगी। आयुर्वेद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला –

संतान की पढ़ाई अथवा करियर संबंधी उचित परिणाम मिलने से घर में उत्सव भरा माहोल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। मानसिक और शारीरिक सुकून भी रहेगा। व्यवसाय में ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अभी कोई भी नए कार्य संबंधी योजना ना बनाएं। कोई भी मुश्किल आने पर घर के वरिष्ठता अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। घर की व्यवस्था भी सुखद और अनुशासित रहेगी। व्यायाम मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नकारात्मक विचार हावी होने से आपकी कार्य क्षमता पर असर आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरुर बीताएं। किसी भी काम को करने से पहले दूसरों की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह को भी सम्मान दें। इससे उनका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा कार्यभार हासिल करेंगे। इसलिए अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। घर में किसी भी समस्या को आपसी सामंजस्य से हल करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

इस समय ग्रह स्थिति बहुत सकारात्मक बनी हुई है। परंतु इसका उचित सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से पूरी होंगी। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम घर से फोन द्वारा ही संचालित होते जाएंगे। पति-पत्नी कुछ समय एक दूसरे के लिए भी जरुर निकालें। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

कोई उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा आज तकाजा करने पर हासिल को सकता है। आध्यात्मिक तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत ही सुकून देगा। व्यवसायिक कार्यों के लिए समय ज्यादा अनुपम नहीं है। इसलिए कार्य क्षेत्र में कोई भी समस्या आने पर भाइयों अथवा नजदीक मित्रों का सहयोग आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाएं रखें इससे घर में पॉजिटिव माहौल रहेगा। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

आज अपने मनपसंद कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे आपका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय में आपकी मेहनत और एकाग्रता के उचित परिणाम हासिल होंगे। परंतु इस समय पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखना जरूरी है। घर और व्यवसाय में उचित सामान्य से बनाकर रखेंगे। आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। धूप और पोलूशन से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

किसी तरह के भी परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी योजनाओं को साकार होने का अवसर मिलेगा। काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्याे को भी निपटाने का उत्तम समय है। अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव अथवा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की देखभाल की चिंता रहेगी। परंतु उचित देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार भी आएगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट