Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 04 October 2021: करियर के साथ कोई समझौता ना करें, पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे

मेष –

आज नई उम्मीद और आशाओं के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। बिजनेस विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। इस समय कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी फैसला उचित साबित होगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ कोई समझौता ना करें। इस समय गिरने या वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें तथा वाहन का उपयोग नहीं करें तो उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

आज किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करने में अधिकतर समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में रुके काम किसी अनुभवी और बड़े इंसान की मदद से संपन्न हो जाएंगे। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी की मदद आप को तनावमुक्त रखेगा। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या उठ सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। इस समय आपको किसी अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। प्रतिद्वंदी भी आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको तनाव मुक्त करेंगी। खान-पान के प्रति लापरवाही ना रखें। दूषित खान पान की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आमदनी के साथ खर्चा भी ज्यादा रहेगा। फालतू खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस समय कुछ लोग रुकावट पैदा कर सकते हैं। किसी राजनीति या प्रभावशाली इंसान के जरिये आपकी परेशानियां खत्म होंगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। आप अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर रहेंगे। जिसकी वजह से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में आप की विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। रोजमर्रा की आमदनी बढ़ेगी। आयात निर्यात संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान रखें। इस समय फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। आपका आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच आप को स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। आपकी सूझबूझ और सही फैसला आपको काफी हद तक परेशानियों से दूर रखेगा। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा रखना जरूरी है। थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। अपनी देखभाल करने के लिए भी समय अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

इस समय अपने मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। बिना सोचे समझे कोई काम ना करें।  तेजी मंदी और शेयर्स में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। समय उचित नहीं है। अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों तथा हरकतों पर भी पैनी नजर रखें। बेहतर होगा कि सभी निर्णय स्वयं ही ले। आपकी परेशानियों को परिवारिक लोग समझेंगे। और उचित सहयोग भी देंगे। अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखें। आज वाहन ना चलाएं तो ज्यादा उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। उनका योगदान आपके व्यावसायिक कामों को पूरा करने में मददगार रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें।  कार्य के साथ-साथ पारिवारिक संबंधों को भी मजबूत बनाकर रखने में आपकी प्राथमिकता रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है। घर के बाहर अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

बड़ी कंपनी के साथ बिजनेस से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। सफलता भी होगी। अपना टारगेट पूरा करने से आप की आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके भाग्य को और अधिक मजबूत बनाएगा। परंतु इस समय आपको भी अपने स्वभाव में और अधिक सकारात्मकता लाना आवश्यक है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब करेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

किसी के साथ कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। समाज में आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। कुछ फायदेमंद मौके भी हाथ से निकलने की आशंका है।  कामकाज करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। संपर्क सूत्र और मार्केटिंग संबंधी कामों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं।  पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की तरफ से संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ  –

हल्की फुल्की परेशानियों के बावजूद आप के अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पारिवारिक व्यक्तियों का उचित सहयोग आपको चिंता मुक्त रखेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। सावधान रहें। त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ठंड भरे वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन  –

महिलाओं की वस्तुओं से संबंधित बिजनेस में फायदा होगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील होने की भी संभावना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। इस समय अपने बिजनेस के प्रचार से फायदा होगा। प्रेम संबंधों मैं नज़दीकियां आएंगी। परंतु एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। वरना आपकी मानहानि भी हो सकती हैं।थकान की वजह से सर्वाइकल व बदन दर्द की स्थिति रहेगी। पौष्टिक खानपान और उचित आराम जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट