Mradhubhashi

Rashifal 2 सितंबर 2023: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, वृष समेत 4 राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं

Rashifal 2 सितंबर 2023: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, वृष समेत 4 राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Rashifal 2 सितंबर यानी शनिवार को शनिदेव की कृपा से सिंह और वृश्चिक राशि के लोग के धन में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेष राशि के जातकों की सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों की आज परेशानी बढ़ सकती है। इन्हें आर्थिक एवं सेहत के क्षेत्र में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मेष (Aries) Rashifal
इस दिन आपका भाग्‍य साथ देगा। आप प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे। परिवार की सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। आपके संबंध दोस्‍तों के साथ पहले से और बेहतर होंगे। सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। फालतू खर्च पर भी कंट्रोल रहेगा। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतुष्टि महसूस करेंगे। रात में जरूरी काम पर धन का खर्च हो सकता है।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन आपके लिए परेशानियों और समस्‍याओं वाला हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए दिन खराब है। आलस्य रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक हो सकती है। आज बिल्कुल सावधान रहें। रात तक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन भाग्‍यशाली रहेगा। कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। इस दिन आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वित्तीय मामलों में भी लाभ होगा। जमीन-जायदाद के मामले में निवेश करना शुभ रहेगा। भविष्‍य में यह डील फायदा देगी।

कर्क (Cancer) Rashifal
इस दिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। भाग्‍य आपका साथ देगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे। इससे आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। भुगतान मिलने के बाद व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकते हैं। आपको उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर मिलते रहेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
इस राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। सम्‍मान मिलेगा। विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे । पार्टनर के साथ मिलकर संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। रात में कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
इस दिन आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी और लाभ होगा। सहकर्मियों के सहयोग से आप परियोजना को पूरी करेंगे। सब लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी के हस्‍तक्षेप से आपके जीवन में समस्‍याएं आ सकती हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। मनचाहे काम करने को मिलेंगे। आपका भाग्य आर्थिक मामलों में साथ देगा।

तुला (Libra) Rashifal
आज का दिन शुभ है। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर्स के साथ संबंध काफी मजबूत होंगे। वे हर काम में आपकी मदद करेंगे। निजी संबंधों के मामले में लाभ होगा। पैसों को लेकर जीवन में कुछ समस्‍याएं हो सकती हैं। शाम का वक्त मनोरंजन में बीतेगा। परिवार के साथ खुश रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। वित्‍तीय मामलों में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे। जो कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों आ सकती हैं। ऐसा लगेगा कि आपकी बातों को लोग तवज्‍जो नहीं दे रहे हैं। हर मामले में साहस के साथ आगे बढ़ेंगे। विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन फायदा देने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। दूसरे के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें। ऐसा करने से अपने काम पीछे छूट सकते हैं। समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
इस दिन ग्रहों की दशा सबसे शुभ है। हर मामले में लाभ होगा। आपके कार्य संपन्‍न होंगे। परिवार के लोग प्रसन्‍न होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा-सा बदलाव हो सकता है। कठिन दौर से गुजर सकते हैं। याद रखें, जब अंधेरा गहराता है, तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं आएंगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
कार्य योजनाएं सफल होंगी। साथी प्रसन्‍न होंगे। निजी संबंधों पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। धन की कमी से जीवन में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। कोई ऐसा कार्य न करें कि परेशानियां और बढ़ जाएं। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लें। कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन आपको हर काम में तरक्‍की मिलेगी। निजी संबंधों में किसी कारण से विवाद पैदा हो सकता है। बेहतर होगा कि मामले में आप सावधान रहें।

Disclaimer: यहां दी गई की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें ।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट