Randhir Kapoor: अभिनेता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, जानिए ताजा अपडेट्स - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
////

Randhir Kapoor: अभिनेता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, जानिए ताजा अपडेट्स

Start

Randhir Kapoor: देश के हर हिस्से में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। इस महामारी की जद में हर शख्स आया हुआ है। अमीर-गरीब और बच्चों से लेकर वृद्ध तक इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां कोरोना संक्रमित हुई है और कई मशहूर लोगों को इससे जान भी गंवाना पड़ी है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नही रहा है। इसके कई सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैं अब रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमितों में शामिल हो चुके हैं।

कोकिलाबेन अस्पताल में हैं भर्ती

74 साल के रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने की खबर से कपूर परिवार के फैन्स काफी चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। ईटी टाइम्स के मुताबिक कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी का कहना है, ‘रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती हुए हैं और पिछली रात से ही उनका कोरोना संक्रमण का इलाज शुरू हो गया है। उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है।’

डेढ़ साल में खोए परिवार के 3 सदस्य

कपूर खानदान ने पिछले डेढ़ साल में अपने घर के तीन सदस्यों को खोया है। दिवंगत अभिनेता राजकपूर की पांच संतानों में से तीन इस दौरान दुनिया को अलविदा कह गए। दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद अभिनेताी ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। इसके बाद फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव की मृत्यु हो गई थी। जबकि रणधीर कपूर की बहन ऋतु नंदा का निधन 14 जनवरी 2020 को हुआ था।