Mradhubhashi
Search
Close this search box.

ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन, ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी प्रसिद्धि

मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे और मंगलवार को उनको अचानक हार्टअटैक हुआ। राजीव कपूर को रणधीर कपूर तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को हमेशा के लिए खो दिया है। राजीव का निधन हो चुका है। डॉक्टरों ने उनको बचाने की हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर ने कहा कि फिलहाल मैं उनके शव का इंतजार कर रहा हूं।

राम तेरी गंगा मैली के थे हीरो

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनके जोरदार काम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी उन्होंने काम किया था। राजीव कपूर ने ‘प्रेम ग्रंथ’ फिल्म का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा राजीव कपूर ने फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी काम किया था। आखिरी बार उन्होंने 1990 में जिम्मेदार फिल्म में काम किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

फिल्म हिना के थे निर्देशक

1991 में उन्होंने होम प्रोडक्शन की मूवी हिना फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ मूवी के जरिए उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म असफल रही थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित प्रमुख रोल में थे। 1999 में राजीव कपूर ने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट