Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ram Janambhoomi: चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला, सोने की चौखट देगा रामादल

अयोध्या। अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। भारत समेत दुनिया भर के श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के हवाले से सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले भी राम मंदिर निर्माण का काम देख रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा था कि मंदिर का मुख्य परिसर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा और उसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकेगा। राम मंदिर में भले ही श्रद्धालु दिसंबर 2023 से ही पूजा शुरू कर सकेंगे, लेकिन पूरे परिसर का निर्माण 2025 तक ही होने की उम्मीद है।

म्यूजियम और रिसर्च सेंटर भी स्थापित होगा

मंदिर परिसर में ही म्यूजियम, डिजिटल आर्काइव और एक रिसर्च सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। म्यूजियम और आर्काइव के माध्य से लोग अयोध्या और राम मंदिर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा हिंदू संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा। मंदिर निर्माण से जुड़े लोग इस साल की शुरुआत से कई बार दोहरा चुके हैं कि दो साल के भीतर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी और आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन की अनुमति होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर का काम लगभग पूरा हो जाएगा और लोग भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस गणेशोत्सव के दौरान नींव का काम पूरा होगा

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि रामलला 2023 तक गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। रामलला के विराजते ही मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। हालांकि, मंदिर से जुड़े बाकी काम 2025 तक पूरे होंगे। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान मंदिर की नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले चरण का काम शुरू होगा। 2023 में दिसंबर महीने से पहले रामलला का गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। जुलाई में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी।

चांदी के सिंहासन पर बैठेंगे रामलला

अयोध्या में संत भूमिपूजन की सालगिरह को दीपावली जैसा उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सावन में रामलला को चांदी के सिंहासन पर बैठाने की तैयारी कर रहा है। 500 साल बाद रामलला के लिए चांदी का झूला बनवा रहे ट्रस्ट ने सिंहासन की नापतौल भी करा ली है।

सोने की चौखट देगा रामादल

रामादल ट्रस्ट ने अपना रामलला के मंदिर में सोने की चौखट देने की घोषणा की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने कहा कि भूमि पूजन के बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सोने की चौखट देने का संकल्प पत्र सौंपा था। अब मंदिर का मॉडल बदलने के बाद अपना रामलला ने एक बार फिर मंदिर की चौखट की माप मांगी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट