Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दोस्ती से आगे बढ़ा राज अनादकट- मुनमुन दत्ता का रिश्ता, रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट ?

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। ये शो 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है और सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर इनके बारे में कुछ न कुछ नया खोजते हैं. ऐसे में हम शो के अहम किरदार से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं. ये किरदार कोई और नहीं बल्कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता हैं।

राज और मुनमुन कर रहे डेट

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बड़ी लव स्टोरी अब सबके सामने आ गई है. ईटाइम्स में छपी खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी एक शख्स को डेट कर रही हैं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शो के टप्पू यानी राज अंदकत ही हैं। दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। बहुत दिनों से राज और मुनमुन दत्त के इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट इस ओर इशारा कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है। अब ये साफ हो गया है कि दोनों अच्छे दोस्तों से ज्यादा करीब हैं।

परिवार वालों को भी पता है राज और मुनमुन का रिश्ता

टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार और के परिवार वालों को भी सब पता है, कोई अंधेरे में नहीं है.’

हर कोई करता है दोनों के रिश्ते का सम्मान

मीडिया के अनुसार ‘इसके अलावा टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान की निगाहों से देखते हैं। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता है। दोनों बच-बचाकर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। फिर भी ये बात लोगों के सामने उजागर नहीं हुई.’

दोनों में 9 साल का गैप

बता दें कि Raj Anadkat 24 साल के हैं और Munmun Dutta Raj से 9 साल बड़ी हैं। मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं। वहीं, Raj लगातार शो का हिस्सा बने रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट