Mradhubhashi
Search
Close this search box.

डिजियाना ग्रुप और कौटिल्य एकेडमी के ठिकानों पर छापा, ऑफिसों में छानबीन, रिकॉर्ड खंगाल रही है टीम

इदौर। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को इंदौर और भोपाल में कौटिल्य एकैडमी व डिजियाना ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। सुबह छापा मारने पहुंची टीम को दोनों ग्रुप के ठिकानों पर गार्ड ही मिले। टीम ने तत्काल इन ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक तौर पर कितने की टैक्स चोरी हुई या नहीं हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

इंदौर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो बड़े ग्रुप डिजियाना ग्रुप और कौटिल्य एकेडमी के भोपाल और इंदौर के कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। एक बड़ी टैक्स चोरी की सूचना पर ये पूरी कार्रवाई चल की गई। सुबह 6 बजे कौटिल्य एकैडमी के भंवरकुआ स्थित इंस्टिट्यूट पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एक टीम बस में सवार थी। टीम ने पूरे ऑफिस की छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद सुबह इंस्टिट्यूट में स्टूडेंट्स का आना शुरू हुआ तो इनकम टैक्स व पुलिस टीम ने उन्हें लौटा दिया। दूसरी ओर, टीम ने घंटों छानबीन कर इंस्टिट्यूट के रिकॉर्ड को खंगाला। इंस्टिट्यूट द्वारा कोरोना काल में भी ऑनलाइन क्लासेस ली गई थी।

संक्रमण कम होने के बाद ऑफलाइन क्लासेस शुरू हुईं। इसका पूरा लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है, इसके साथ ही संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है। ऐसी ही इनकम टैक्स की अन्य टीमें इंस्टिट्यूट के प्रेस कॉम्प्लेक्स, मंगल सिटी, राजबाड़ा स्थित ब्रांच में भी पहुंची और छानबीन शुरू की। टीम को गीता भवन, फूटी कोठी ब्रांच को लेकर भी सूचनाएं मिलीं, लेकिन यहां कोरोना के बाद से ही संचालन बंद है।

वही दूसरी ओर डिजियाना ग्रुप के पीपल्याहाना स्थित ऑफिस व संचालक सुखदेव सिंह घुम्मन के विष्णुपुरी स्थित निवास सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स टीम ने छानबीन शुरू की है। इस ग्रुप द्वारा न्यूज चैनल, केबल नेटवर्क सहित अन्य बिजनेस का संचालन किया जाता है।

मृदुभाषी के लिए इंदौर चंकी बाजपेई की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट