Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मप्र में 23 से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल की यात्रा 23 नवंबर को प्रारंभ होगी। राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

Rahul Gandhi Will Leave Bharat Jodo Yatra And Go To Gujarat For Campaigning  - Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे राहुल,  21 और 22 नवंबर को नहीं

महाराष्ट्र के मालेगांव जहांगीर में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भारत यात्री राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विषयों पर बैठक हुई। बैठक के बाद हुआ फैसला कि राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा महराष्ट्र से मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद करीब 382 किमी की दूरी तय करने के बाद आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल भगवान के दर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को भी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट