Raashifal: शनि जयंती पर बन रहे 3 दुर्गम योग से मेष, कुंभ समेत इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

Raashifal: शनि जयंती पर बन रहे 3 दुर्गम योग से मेष, कुंभ समेत इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य

raashifal

Raashifal: हमारे शास्त्रों में शनि ग्रह का बड़ा विशेष महत्व है। यह ग्रह व्यक्ति को अपने कर्मों के हिसाब से फल देता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की टेढ़ी दृष्टि पड़ती है उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस साल 19 मई 2023 को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पड़ रही है। इस दिन शनि जयंती भी है। इस साल शनि जयंती काफी खास है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से कई प्रकार के शुभ राजयोग बन रहे हैं। जानिए किन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी

मेष राशि

मेष राशि में शनि पहले भाव में और एकादश भाव में रह रहे हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को गुरु के गोचर से विशेष लाभ मिल रहा है। इस योग से मेष राशि के लोगों को धन लाभ होगा। इसके साथ ही व्यापार और जॉब में भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां बन रही है। इसके साथ ही मानहानि और स्वास्थ की समस्याएं तेजी के कम हो सकती है।

मिथुन राशि

शनि जयंती मिथुन राशि के लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकती है, मिथुन राशि में शनि नवम भाव में और गुरु ने एकादश भाव में गोचर किया है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रह सकती है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं। शनिदेव की विशेष कृपा से भाग्य चमक सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी सफलता मिलने के पूरे आसार है।

सिंह राशि

शनि जयंती सिंह राशि के जातकों के लिए भी विशेष रहने वाली है। गुरु और शनि के गोचर से बने शश और गजकेसरी योग सिंह राशि वालों को कई तरह की खुशियां दिला सकते हैं। अचानक भाग्य चमक सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। विदेश जाने का भी मौका भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मेष राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुम्भ राशि के लोगों को बिना फल की इच्छा किए हुए मेहनत करनी चाहिए। उन्हें मेहनत का फल जरूर मिलेगा। जॉब में भी स्थिति मजबूत होगी। पर्सनालिटी में निखार आएगा। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए फिर से शुरू हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.