///

कचरा कलेक्शन के बिल को लेकर हुई मारपीट, नगर निगम ने उठाया ये कदम

नगर निगम ने इस मामले में तानाशाही का रवैया दिखलाया है।

Start

इंदौर। झोन 13 वार्ड क्रमांक 78 के श्री यंत्र नगर सेक्टर सी में कचरे गाड़ी के बिल सम्बंधित जानकारी लेने घर मे घुसे नगर निगम कर्मचारी को मकान मालिक ने पीट दिया, जिसके पश्चात नगर निगम कर्मचारी व मकान मालिक दोनों के बीच हाथ उठाने की बात पर हाथापाई और मारपीट हुई। भवंरकुआ पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया।

घर में घुसकर की मारपीट

जानकारी के मुताबिक प्रवीण पाठक निवासी श्री यंत्र नगर सेक्टर सी के मकान में कल कचरा गाड़ी का बिल सम्बंधित बात करने नगर निगम के कर्मचारी घर पर गए थे, जहां प्रवीण और उसकी पत्नी सोनिया का नगर निगम कर्मचारी का बगैर मास्क के घर मे घुसने पर विवाद हो गया। जिसके चलते प्रवीण ने नगर निगम कर्मचारी मयूर बसोंडे के साथ झूमाझटकी कर दी।

नगर निगम ने किया मकान सील

बीचबचाव करने आए सहायक मोहित वर्मा के साथ भी मारपीट की गई। यह बात शिकायतकर्ता मयूर बसोंडे ने भवंरकुआ पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताई है। वही वायरल हुई वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि नगर निगम के कर्मचारी किस प्रकार प्रवीण पाठक के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर रहे हैं और उनकी पत्नी सोनिया के साथ बदसलूकी कर रहे है। वही प्रवीण और उसकी पत्नी ने नगर निगम के कर्मचारियों के घर मे बगैर मास्क के घुसने पर विवाद होना बताया। हालांकि नगर निगम ने तानाशाही करते हुए मकान सील कर दिया है।