Mradhubhashi
Search
Close this search box.

प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

  

इंदौर। फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू प्रियंका चोपड़ा के साथ माधुरी दीक्षित के भी सेक्रेटरी रह चुके हैं। उनके बड़े भाई दीपक जाजू सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे कोदरिया में परिवार के साथ रहते थे। वे रविवार शाम घर से निकले थे और इसके बाद हरन्याखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला।

पुलिस का कहना है कि बीमारी के कारण वे डिप्रेशन में थे। संभवतः इसके चलते सुसाइड कर लिया होगा। बताया जाता है कि दीपक जाजू की कुछ समय पहले एक हार्ट सर्जरी भी हुई थी जिसके बाद से वे स्वास्थ्य कारणों को लेकर परेशान रहते थे और अवसाद में चल रहे थे। इंदौर -महू में दीपक जाजू को एक बड़े संगीत प्रेमी के रूप में भी जाना जाता था, जो साल में दर्जनों संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया करते रहते थे। दीपक के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बैंगलुरू में आईटी कंपनी में नौकरी करता है। 

गौरतलब है कि साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा ने प्रकाश जाजू पर केस किया था। इस केस में अंडरवर्ल्ड की धमकी, एसएमएस और अभद्र भाषा की शिकायत की गई थी वहीं, करीब ढाई साल बाद साल 2007 में प्रकाश जाजू ने प्रियंका के पिता के खिलाफ सैलरी न देने का आरोप लगाया और धोखोधड़ी का केस किया। ये केस इंदौर कोर्ट में दर्ज किया गया। उन्होंने प्रियंका के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। साल 2007 में प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाला गया। इसके बाद  प्रियंका की अपील पर केस निचली अदालत से हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ. हाईकोर्ट ने प्रियंका को आरोपों से बरी कर दिया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट